home page

राहुल गांधी ने New Year पर लोगों को दी बधाई, कहा-इस साल हर गली, गांव और शहर में...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की बधाई के साथ ही खास संदेश दिया है।

 | 
afds

Newz Funda, New Delhi राहुल गांधी ने देशवासियों को Happy New Year 2023 को लेकर बधाई दी हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर लिखा गया कि उम्मीद है कि 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान।

साथ ही उनकी ओर से भारत जोड़ो यात्रा का भी एक वीडियो जारी किया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी लोगों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

राहुल गांधी की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि Wishing everyone a very Happy New Year! अभी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है। उनकी ओर से कहा गया है कि वे देश को एकजुट करने के लिए नफरत को खत्म करने निकले हैं।  

इससे पहले प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने भी लोगों को बधाई दी थी। कहा था कि नए साल की सुबह लोगों के लिए नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां, लक्ष्य, प्रेरणा को लेकर आई है।  

उप राष्ट्रपति की ओर से दिया गया ये संदेश

वहीं, वाइस प्रेसिडेंट जगदीप धनखड़ ने कहा है कि 2023 का स्वागत करते हुए मेरे देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इस साल विकास की गति को भी मजबूती के साथ और तेज करेंगे।

आइए हम भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नया संकल्प लें। इस संकल्प के साथ ही नए साल का शुभारंभ किया जाए। लोगों के जीवन के लिए भी वाइस प्रेसिडेंट की ओऱ से कहा गया कि सभी अपने जीवन में अधिक शांति, स्वास्थ्य, सद्भाव और खुशी लाने की दिशा में अपने प्रयासों को एकजुट करें।

तभी भारत और भी तेजी के साथ तरक्की करेगा। वहीं, राज्यों के लोगों से भी संबंधित मुख्यमंत्रियों की ओर से शुभकामनाओं को लेकर संदेश दिए गए हैं।

लोगों में भी नए साल का जश्न सिर चढ़कर बोला है। कई जगहों पर लोगों ने रात को ही अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बधाई संदेश दे दिए। वहीं, स्कूलों की ओर से भी कई जगहों पर बच्चों की छुट्टी का एलान किया गया है।