home page

चीन से तनाव के बीच PM Modi का आज अहम दौरा, इन दो पूर्वोत्तर राज्यों में देंगे हजारों करोड़ की सौगात

चीन ने तंवाग में घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसका भारत ने माकुल जवाब दिया। आज पीएम पूर्वोत्तर राज्यों की विजिट पर हैं।

 | 
asfd

Newz Funda, New Delhi चीन से भारत का लगातार सीमा पर तनाव है। दोनों देशों की फौज आमने-सामने है, लेकिन इसी बीच पीएम मोदी की आज दो पूर्वोत्तर राज्यों में विजिट है। जिसको काफी अहम माना जा रहा है।

यहां पर पीएम दो राज्यों को 6800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। बता दें कि Narendra Modi 18 दिसंबर को मेघालय और त्रिपुरा आ रहे हैं। 

चीन से लगातार बढ़ रहे विवाद के बाद PM Narendra Modi की Northeast Visit पर दुश्मन की भी नजर है। आज पीएम मेघालय (Meghalaya) और त्रिपुरा (Tripura) में कई विकास कार्यों को लोकार्पित करेंगे।

6800 करोड़ रुपए से कृषि, सड़क, आवास, दूरसंचार, आईटी और पर्यटन आदि को लेकर कई परियोजनाएं यहां निर्माणाधीन थीं। वहीं, इसके बाद पूर्वोत्तर परिषद (NEC) के स्वर्ण जयंती समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

यहा कार्यक्रम मेघालय की राजधानी शिलांग में होगा। सुबह साढ़े दस बजे ही मोदी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे। 11:30 बजे विभिन्न परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। 

कई परियोजनाएं देश को करेंगे समर्पित

इसके बाद करीब पौने तीन बजे पीएम मोदी त्रिपुरा जाएंगे। जहां राजधानी अगरतला में कई परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। 

शिलांग में होने वाले कार्यक्रम को लेकर इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि इसमें गृह मंत्री अमित शाह समेत सात राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।

कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस बाबत जानकारी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की ओर से भी सार्वजनिक की गई है। चीन से ताजा हालातों के बीच पीएम का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।