home page

मेघालय में बोले PM MODI, डंके की चोट पर भारत तेजी से सीमाओं का कर रहा विकास

पीएम मोदी ने रविवार को मेघालय में एलान किया कि भारत सीमा पर डंके की चोट के निर्माण में जुटा है। 

 | 
afsd

Newz Funda, Shillong Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेघालय पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने पहली बार तवांग में चीन से तनाव के बीच राजधानी शिलॉन्ग में जनसभा को संबोधित कर कई बड़ी बातें कहीं।

पीएम ने साफ तौर पर कहा कि पहले की सरकारों ने इसलिए सीमाओं का विकास नहीं किया कि कंही दुश्मन को एरिया हाईटेक होने का लाभ न मिल जाए। लेकिन अब उनकी सरकार लगातार यहां पर विकास के काम करवा रही है।

आज डंके की चोट पर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। हमारे  नॉर्थ ईस्ट के एरिया आज सिर्फ बॉर्डर ही नहीं है। बल्कि सुख और समृद्धि के गेटवे कहे जाएं तो भी कुछ गलत नहीं होगा। आज हर ओर खुशहाली का प्रवाह हो रहा है।

खास सुविधाओं को देने पर फोकस

आज इन एरिया में नई खास प्रकार की टनल, पुल और सड़कों को बनाया जा रहा है। जिससे लोगों को खासी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। विकास के दूसरे कामों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

जिन गांवों में कभी वीरानी होती थी, वहां पर आज वाइब्रेंट विलेज बन रहे हैं। जितनी गति से हमारे शहरों का विकास होना चाहिए, हमारा मानना है कि उसी गति से ही हमारी सीमाओं का विकास हो।  

कभी हमारी यही सोच थी कि यहां पर अगर विकास होगा, तो दुश्मन को ही इसका लाभ मिलेगा। लेकिन आज ऐसा नहीं है। पहले की सोच के कारण इन इलाकों में उतनी तरक्की नहीं हो पाई।  

पुरानी सरकारों पर बोला हमला

इस दौरान प्रधानमंत्री पहले की सरकारों पर भी निशाना साधे नहीं रह सके। कहा कि जितनी सड़कें आज बनी हैं, उतनी पिछले 20 साल में बनी सड़कों से 7 गुना ज्यादा हैं। गांवों और शहरों का समानांतर विकास हो रहा है।

उत्तर पूर्व की युवा शक्ति के लिए नए अवसरों को तलाशा जा रहा है। यहां पर आज टूरिज्म, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अपार और तेजी से विकास कार्य हुए हैं।

इस क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से लगभग 6 हजार टावर लगाए जा रहे हैं। वहीं, 150 से अधिक एकव्यू मॉडल स्कूल भी बनाए जा रहे हैं।

पीएम ने कहा कि वे इमानदारी से काम कर रहे हैं। कई और भी योजनाओं पर काम चल रहा है।