home page

भ्रष्टाचार के खिलाफ Maharashtra में बनेगा लोकायुक्त, शिंदे सरकार ने अन्ना हजारे की मांग पर लिया फैसला

महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर सरकार ने अन्ना हजारे की मांग पर बड़ा फैसला लेते हुए लोकायुक्त बनाने की बात कही है।  

 | 
safd

Newz Funda, Mumbai महाराष्ट्र से आ रही बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा रहे हैं। यहां पर सरकार ने अन्ना हजारे की मांग पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि अब राज्य में लोकायुक्त लाया जाएगा।

इन बातों के बारे में कैबिनेट की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन सभी बातों को मान लिया है, जिसमें अन्ना हजारे की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने फैसला लिया था।

इसने ही राज्य में लोकायुक्त लाने की मांग की थी। इस बात को लेकर भी जोर देंगे कि सीएम और कैबिनेट भी लोकायुक्त के दायरे में आए।  

पहले लोकायुक्त को लेकर बनी थी कमेटी

अन्ना हजारे की ओर से मांग की गई थी कि वे राज्य में लोकपाल एक्ट की तर्ज पर ही लोकायुक्त चाहते हैं। हमारी सरकार के टाइम पर इसको लेकर कमेटी बनाई गई थी।

लेकिन जब महा विकास अघाड़ी की सरकार आई, तो किसी भी सुझाव पर ध्यान नहीं दिया। कोई एक्शन नहीं होने के बाद जब दोबारा सत्ता में आए हैं तो अब फिर से दोबारा प्रक्रिया को बढ़ा रहे हैं। जिसके बाद ही लोकायुक्त का गठन किया जाएगा। 

कहा कि लोकायुक्त में रिटायर हो चुके 5 जजों को शामिल किया जाएगा। उनकी सरकार को बने 5 माह हो गए हैं, यह इस अवधि का सबसे बड़ा फैसला है। जो आगे जाकर महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार से मुक्त कर देगा।

सरकार के कामकाज को पारदर्शी बनाया जाएगा। अन्ना हजारे की ओर से लंबे समय से यह मांग की जा रही थी। वे चाहते हैं कि लोकायुक्त को पूरी पावर होनी चाहिए, जो एकदम सीएम के खिलाफ भी एक्शन ले सके।