home page

Lal Krishna Advani Birthday: 95वें जन्मदिन पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी, 40 मिनट बिताए साथ

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी 95 साल के हो गए हैं। जिनको पीएम मोदी ने घर जाकर बधाई दी।

 | 
dffd

Newz Funda, New Delhi भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। यानी वे मंगलवार को 95 साल पूरे कर चुके हैं।

जिसके उपलक्ष्य में पीएम नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे और बधाई दी। बताया जा रहा है कि पीएम की उनसे मुलाकात करीब 40 मिनट हुई।

जिसके बाद केक भी काटा गया और उनकी दीर्घायु की कामना की गई। आपको बता दें कि मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके घर पहुंचे थे।

इसके बाद एक ट्वीट भी राजनाथ सिंह की ओर से किया गया। जिसमें वे आडवाणी के साथ फोटो में दिख रहे थे।

जिसमें लिखा गया था कि मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं। कई और नेताओं की ओर से भी उनको बधाई दी गई है। 

आपको बता दें कि पूर्व डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। जिसके बाद देश ने बंटवारे का दंश झेला था और वे भारत आ गए थे।

इसके बाद 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें डिप्टी पीएम बनाया गया था। वे देश के 7वें उप प्रधानमंत्री रहे थे।

हर बर्थडे पर उनके घर जाते रहे हैं पीएम

इससे पहले इसी सरकार में उनके पास 1998 से 2004 के बीच गृहमंत्री का चार्ज रहा। ये एनडीए की सरकार थी।

आपको बता दें कि आडवाणी भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। जिनको 2015 में पद्म विभूषण की उपाधि से ही सम्मानित किया गया था।

इससे पहले भी आडवाणी को हर जन्मदिन पर PM मोदी घर जाकर बधाई देते रहे हैं और भाजपा नेताओं के साथ मिलकर केक काटा जाता रहा है।

पिछले जन्मदिन पर भी ऐसा हुआ था, जब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह उनको बधाई देने के लिए गए थे। इसके कई किस्से निकलकर लोगों के सामने आए थे।