home page

Jama Masjid ने अकेले महिलाओं की Entry पर लगाया Ban, महिला संगठनों की सामने आई ये कड़ी प्रतिक्रिया

Jama Masjid में महिलाओं की अकेले में एंट्री पर बैन लगा दिया गया है।

 | 
dfas

Newz Funda, New Delhi Jama Masjid से जुड़ी बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा रहे हैं। आपको बता दें कि यहां अकेले में महिलाओं को प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है।

वहीं, इसके विरोध में महिला संगठनों की ओर से मोर्चा खोल दिया गया है। जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला ठीक नहीं है। जितना हक पुरुषों का है, इबादत का उतना ही महिलाओं का। 

नोटिस बोर्ड में सामने आया ये सब

Delhi से जुड़ी इस News के सामने आने के बाद से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री बैन करने के मसले पर दिल्ली महिला आयोग ने मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

dfsa

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाला ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। स्वाति मालिवाल ने कहा कि जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फ़ैसला बिलकुल ग़लत है।

जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है। 

बता दें जामा मस्जिद के तीनों एंट्री गेट पर एक नोटिस बोर्ड लगा दिया है। जिसमें लिखा है कि जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखला मना है। 

शाही इमाम का सामने आया ये तर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का कहना है कि ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि लड़कियां अपने प्रेमी के साथ मस्जिद में आती हैं। इसी कारण से ऐसी लड़कियों के अकेले आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

शाही इमाम ने कहा कि अगर कोई महिला जामा मस्जिद आना चाहती है तो उसे परिवार या पति के साथ आना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नमाज पढ़ने के लिए आने वाली महिला को नहीं रोका जाएगा।