home page

पंचतत्व में विलीन हुईं Heeraben Modi, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मुखाग्नि; राहुल गांधी ने जताया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। पीएम मोदी ने मां को अंतिम विदाई में कंधा दिया। 

 | 
fd

Newz Funda, Gujarat Desk Heeraben Modi पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। PM Modi ने पहले अंतिम विदाई में मां को कंधा दिया, फिर मुखाग्नि देकर फर्ज पूरा किया। पीएम मां के निधन का समाचार मिलते ही गुजरात रवाना हो गए थे।

उनके सभी कार्यक्रमों को भी रद कर दिया गया है। निधन के बाद हीराबेन मोदी को गुजरात के गांधीनगर में एक श्मशान घाट ले जाया गया, जहां पर बेहद ही साधारण तरीके से अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि हीराबेन ने शुक्रवार सुबह साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली। जिसके बाद पीएम को इसकी सूचना दी गई। बाद में हीराबेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल से अपने बेटे पंकज मोदी के घर लाया गया। यहां पर पीएम मोदी ने पहुंचकर मां को नमन किया और फिर पार्थिव देह को कंधा देकर फर्ज पूरा किया।  

भाईयों ने भी अंतिम यात्रा में दिया कंधा

मोदी के भाईयों ने भी मां को कंधा दिया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की माता हीराबेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

इस मुश्किल समय में मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को देहांत हो गया है। वे 100 वर्ष की थीं। खुद पीएम की ओर से ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी गई।

जिसके बाद उन्होंने मां की स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें नमन भी किया। बता दें कि पीएम मोदी की माता को तबियत बिगड़ने के चलते बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, पीएम की ओर से सभी कार्यक्रमों को भी रद कर दिया गया है। 

इससे पहले वीरवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल की ओर से भी उनकी हेल्थ को लेकर कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लेकिन शुक्रवार को उनके देहांत की खबर आई। आपको बता दें कि 100 वर्षीय हीराबेन से पीएम जब भी गुजरात जाते थे, मिलते थे।

100 बसंत कर चुकी थीं पूरे

पीएम मोदी ने अपनी मां को याद किया। लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम...मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, जीवं जव्वा जियो जियो जियो से काम और शुद्ध जीवन और शुद्ध।

आपको बता दें कि जब हीराबेन को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था तो पीएम भी उनसे मिलने के लिए पहुंच गए थे। वे दोपहर को लगभग साढ़े 3 बजे अस्पताल गए थे। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक वहां रुके थे।

छोटे बेटे के साथ रहती थीं हीराबेन

इससे पहले खबर मिली थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की तबियत खराब हो गई है। जिसके बाद उनको अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में दाखिल करवाया गया है, जहां पर हालत स्थिर है।  

साथ ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई मंत्री भी उनसे मिलने पहुंचे थे। वहीं, भाजपा की ओर से कहा गया था कि हीराबेन को स्वस्थ होने के बाद जल्द छुट्टी मिल सकती है।

आपको बता दें कि 100 वर्षीय हीराबेन मोदी पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रह रही थीं। वे गांधीनगर के पास रायसन गांव में रहती थीं, जिनसे पीएम भी मिलने जाते थे।