home page

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंचने से पहले, फरीदकोट सांसद सदीक ने गाना किया समर्पित

गाने को पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने तारीफ करते हुए शेयर किया है। सदीक का यह गाना सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

 | 
गाना

Newz Funda, Punjab Desk राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंचने वाली है। पंजाब में तैयारीयां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब पहुंचने से पहले कांग्रेस से सांसद मोहम्मद सदीक ने यात्रा को समर्पित गाना लॉन्च किया है।

गाने को पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने तारीफ करते हुए शेयर किया है। सदीक का यह गाना सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

सदीक ने गाने में भारत को जोड़ने की कही बात

फरीदकोट से सांसद मोहम्मद सदीक ने अपने गाने में देश से नफरत और धर्म की राजनीति को खत्म कर भारत को जोड़ने की बात कही है। सदीक के इस गाने से गाने के बोल भारत को एकजुट होने के लिए कह रहे है। इस गाने को सुनकर लोग काफी पॉजिटिव कमेंट कर रहे है।

भारत जोड़ो यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में करेंगी प्रवेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से होते हुए पंजाब में प्रवेश करेगी। यह यात्रा 5 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी। 6 जनवरी को राहुल गांधी पानीपत में रैली करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 8 जनवरी को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में शामिल होंगे। फिर अंबाला होते हुए यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में एंट्री करेगी।

राजा वड़िंग ले रहे है तैयारियों का जायजा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी और 11 जनवरी को खन्ना पहुंचेगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने खन्ना पहुंचकर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया गया है। राजा वड़िंग द्वारा कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी बुलाई गई। 

                                                                   मीटिंग                  

पंजाब कांग्रेस ने यात्रा के दौरान सभी प्रकार की तैयारियों के लिए अलग अलग नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की है। जिन्हें कार्यकर्ताओं के द्वारा जिम्मेदारी के साथ निभाया जा रहा है।