home page

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ दे रहे कांग्रेस MP का निधन, यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी

जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया।
 | 
MP DEATH

Newz Funda, Punjab Desk  जालंधर से कांग्रेस (Congress) सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद चौधरी, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे।

संतोख सिंह चौधरी की यात्रा के दौरान अचानक ही सांस फूलने लगी, जिसके बाद वो सड़क पर गिर गए। फिर उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन संतोख सिंह चौधरी की जान नहीं बचाई जा सकी। उनके निधन के बाद यात्रा को अचानक बीच में रोक दिया गया।

पंजाब CM भगवंत मान ने निधन पर जताया दुख

सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पंजाबी भाषा में ट्वीट किया, कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से वे बेहद दुखी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

चलते-चलते अचानक गिरे

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान  फिल्लौर के पास सड़क पर अचानक गिर गए। जिस वजह से उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संतोख सिंह चौधरी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि,संतोख सिंह चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी, फिल्लौर से ही विधायक है।

भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल हुए

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पार्टी सांसद संतोख चौधरी के निधन के बारे में बताया। राहुल गांधी के नेतृत्व में वे यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। जहां वह अचानक ही बेहोश होकर सड़क पर गिर गए थे। बाजवा खुद भी इस यात्रा में शामिल थे। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया