हरियाणा में इस माह पहुंचेगी Bharat Jodo Yatra, पंजाब से लगते इस जिले में होगी शुरुआत
हरियाणा में जनवरी माह से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। जिसको लेकर तैयारियां की गई हैं।

Newz Funda, New Delhi Bharat Jodo Yatra को लेकर खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अंबाला से जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।
इस बाबत दिल्ली के पूर्व विधायक एवं सिविल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य पंकज पुष्कर ने जानकारी दी है।
उन्होंने शुक्रवार को अंबाला कैंट में पत्रकारों से बातचीत में कई बड़ी बातें कहीं। कहा कि हरियाणा से पहले पंजाब का नंबर आएगा।
इससे पूर्व भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने वाली है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि लोगों में इस यात्रा को लेकर उत्साह दिख रहा है। हरियाणा में भी इसको पूरा सहयोग मिलेगा।
150 संगठन इससे जुड़ चुके हैं
पूर्व विधायक ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा यह राहुल गांधी या फिर कांग्रेस की यात्रा नहीं है। यह भारत के लोगों की यात्रा है। भारत के लोग जानते हैं कि क्या टूटा है।
लोगों की उम्मीदें, दिल, संबंध और हौसले टूटे हैं। उदयपुर में हुए कांग्रेस का चिंतन शिविर में प्रस्ताव पारित किया गया कि देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।
स्वतंत्रता सेनानी GD पारिक की अपील पर कांग्रेस के अलावा 150 संगठनों के लोग इस भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े हैं।
भाजपा अपना काम कर रही है
भाजपा के भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा का नाम देने के बयान पर पूर्व विधायक पुष्कर ने कहा कि भाजपा अपना काम कर रही है।
इस भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार भाजपा को सबक मिला है कि अब उनका झूठ नहीं चलेगा।
किसान आंदोलन में किसानों को आतंकवादी और पेड वर्कर्स बताया था। थोड़ी की असफलता वहां मिली और अब भारत जोड़ो यात्रा के बाद मिलेगी।
वहीं, उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में नरेंद्र मोदी के नारे पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को पैसे मिले हैं तो वह उसका अधिकार है कि वह कैसे भी नारेबाजी करे।
देश बचाना ही बड़ा मुद्दा
राहुल गांधी के बयान पर पूर्व विधायक पुष्कर ने कहा कि वे उस राहुल गांधी की चिंता को पीछे छोड़ आए हैं।
उनके सामने एक देश है और देश को बचाने का एक बड़ा मुद्दा है। इसी देश को बचाने के लिए लाखों की संख्या में लोग उनके साथ चल रहे हैं।
यह यात्रा देश के टूटे हुए मन को जोड़ने की यात्रा बन गई है। लोगों का समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन मिल रहा है।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, हीरा लाल यादव समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।