home page

Haryana पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों को लेकर किया ये खास एलान ​​​​​​​

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। यहां राहुल गांधी की ओर से खास एलान किया गया है।  

 | 
fsad

Newz Funda, Chandigarh Desk कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में आगाज हो गया है। अब प्रदेश में 3 दिन तक यात्रा रहेगी। पहला फेज राजस्थान बॉर्डर के साथ लगते नूंह से शुरू हो गया है।

जिस दौरान यात्रा का फ्लैग राजस्थान के CM अशोक गहलोत की ओर से सौंपा गया। जिसको हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने लिया। मौके पर जोरदार स्वागत भी किया गया।

राहुल गांधी इस दौरान निशाना साधना भी नहीं भूले। कहा कि आज जनता और नेताओं में दूरी बन चुकी है। लेकिन वे इस यात्रा से दूरियों को मिटा रहे हैं। देश की राजनीति को भी इससे नया विजन मिला है।

इस मौके पर उन्होंने खास एलान भी किया। कहा कि राजस्थान में नई पहल शुरू की गई है। अब यहां पर मुख्यमंत्री महीने में एक बार पूरी कैबिनेट के साथ 15 किलोमीटर पैदल चलकर जनता से संपर्क करेंगे। लोगों के बीच में जाएंगे। ये सब हर जगह होगा, जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है। 

मैंने तो मोहब्बत की दुकान खोली है

राहुल ने बताया कि भाजपा नेताओं ने भी उनसे पूछा था कि यात्रा की क्या जरूरत है। मैंने यही कहा कि नफरत का बाजार बन गया है। जिसके लिए वे अब मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ प्यार को ही फैलाना है।  

यह लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच है। जो सालों चली है, चलती भी रहेगी। सर्दी के बाद भी भीड़ जुटने पर राहुल ने लोगों का धन्यवाद किया।

कहा कि करोड़ों लोग सुबह खेतों में काम करते हैं। असली तपस्वी वही हैं, इन्हीं लोगों से सीखने का काम उन्होंने किया है। सड़कों पर चलने में ही असली सुख मिलता है। 

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना

राहुल ने कहा कि सरकार व्यापारी को खत्म करना चाहती है। सिर्फ कुछ ही लोगों को फायदा दिया जा रहा है। आज देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। नोट बंदी, जीएसटी पॉलिसी को लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा है।

जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रोल सौ रुपए, सिलेंडर 1200 में बिक रहा है। बता दें कि पहले दिन राहुल गांधी नूंह जिले में 26 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से रूबरू होंगे।

माना जा रहा है कि मेवात के मुस्लिम बहुल होने के कारण खास राजनीतिक मकसद से ही यहां पर यात्रा को रखा गया है। हरियाणा में कांग्रेस दो टर्म से सरकार से बाहर है। नेताओं की आपसी गुटबाजी को दूर करने को लेकर भी यात्रा की भूमिका मानी जा रही है।