home page

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस ने तेज की रणनीति, इस सीट पर हार के बाद बढ़ी पार्टी की टेंशन

कांग्रेस की ओर से Bharat Jodo Yatra निकाली जा रही है। बता दें कि तेलंगाना में एक सीट पर चुनाव के बाद पार्टी की टेंशन बढ़ गई है।

 | 
d

Newz Funda, New Delhi राजनीति से जुड़ी अहम खबर को लेकर हम जानकारी दे रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

फिलहाल के फेज में दक्षिण के पांच राज्यों को कवर किया जा चुका है। अब यह यात्रा महाराष्ट्र में है और तेलंगाना के सफर को पूरा किया जा चुका है।

बता दें कि पार्टी की ओर से जब यहां पर यात्रा निकाली जा रही थी, तभी मुनुगोडे सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन यहां पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा।

बताया जा रहा है कि इससे यात्रा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इन नतीजों को कांग्रेस के लिए सबक बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि इस यात्रा के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर भी नेताओं को सक्रिय होना होगा। चुनाव परिणामों से यात्रा पर खासा असर पड़ रहा है।  

तेलंगाना की बात करें तो पार्टी को यहां पर 19 सीटें 2017 विधानसभा चुनाव में मिली थीं। इसके बाद 14 विधायकों ने दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया था।

इस हिसाब से अब कांग्रेस के पास सिर्फ 5 ही विधायक हैं। वहीं, बात करें ओवैसी की AIMIM की तो उसके पास 7 विधायक हैं। इसके बाद भाजपा ही ऐसी पार्टी बची है, जो दूसरे नंबर पर मानी जा रही है।

राहुल और प्रियंका को बुलाने की मांग

मुनुगोडे कभी कांग्रेस का गढ़ रही थी। पार्टी नेताओं की ओर से कहा जा रहा है कि मुनुगोडे से हार के कई मायने हैं।

यात्रा अपनी जगह है, लेकिन पार्टी को हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी इसको लेकर ध्यान देना होगा।

चुनाव प्रचार को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। पार्टी की ओर से गुजरात के अलावा जहां चुनाव होने हैं, वहां पर राहुल गांधी और प्रियंका को भी प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है।

जबकि भाजपा की ओर से खुद पीएम और अमित शाह भी प्रचार में जुटे हैं।