home page

Smriti Irani पर लटके-झटके वाला बयान देकर फंसे Ajay Rai, महिला आयोग के नोटिस के बाद केस भी दर्ज

कांग्रेस नेता अजय राय ने स्मृति ईरानी को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 | 
sdf

Newz Funda, New Delhi केंद्रीय मंत्री Smriti Irani को लेकर लटके-झटके वाला बयान देने वाले कांग्रेस नेता Ajay Rai की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

आपको बता दें कि उनको महिला आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद अब केस भी दर्ज हो गया है। जो यूपी के सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज किया गया है। जिसमें कई धाराएं लगाई गई हैं।

पता होगा की कांग्रेस नेता अजय राय की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की गई थी। जो कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की मुश्किलों को बढ़ा रहा है।

अब महिला आयोग की ओर से उनके ऊपर सख्ती बरती गई है। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उनको नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि टिप्पणी क्यों की गई थी।

यह सब कहा था

बता दें कि यह सोमवार का मामला था। जब अजय राय ने कहा था कि राहुल गांधी, राजीव गांधी इस सीट यानी अमेठी से चुनाव लड़ते रहे हैं। यहां पर खूब विकास किया गया है। कई कारखाने लगाए गए हैं, लेकिन आज के समय में ये उद्योग बंद पड़े हैं।

यहां पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आती तो हैं, लेकिन केवल लटके-झटके देकर चली जाती हैं। इसलिए अब हर कांग्रेस कार्यकर्ता चाह रहा है कि राहुल गांधी आने वाले आम चुनाव यानी 2024 में यहां से लड़ें। इस बयान के बाद वे लोगों के निशाने पर आ गए।

अजय राय ने मामले में दी सफाई

अब महिला आयोग ने उनको जो नोटिस भेजा है, उसमें कहा गया है कि अजय राय 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक उनके सामने पेश हों। यह एक अभद्र टिप्पणी है, जो केंद्रीय मंत्री पर की गई है।

आयोग इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। जिसके बाद उनको आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में इस मामलो को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

जिसकी शिकायत भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने दी है। जिसमें लिखा गया है कि इस टिप्पणी से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। वहीं, इम मामले में अजय राय की ओर से कहा गया है कि उन्होंने कोई गलत टिप्पणी नहीं की है।

उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। लटके-झटके आम बोलचाल की भाषा थी। वहीं, बयान के बाद ईरानी ने भी ट्वीट किया है।

कहा है कि क्या राहुल ने ये सब करवाया है। क्या आपका अमेठी से अगला चुनाव लड़ना मैं पक्का समझूं? आप इसको छोड़कर दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे?