home page

अस्पताल पहुंचकर PM Modi ने जाना मां का हाल, अब हीराबेन मोदी की ऐसी है हालत

PM Modi अपनी Mother के Health Updates लेकर फिर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

 | 
AFSD

Newz Funda, New Delhi PM Modi की मां हीराबेन मोदी को तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना और लगभग डेढ़ घंटे तक अस्पताल में रुकने के बाद फिर दिल्ली के लिए निकल गए। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से उन्हें मां के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई। 

PM Modi की Mother Heeraben को बुधवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी इसी साल उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। पीएम मोदी जब भी गुजरात जाते हैं, अपनी मां से जरूर मिलते हैं।

जैसे ही उन्हें मां के अस्पताल में दाखिल होने की जानकारी मिली थे, वे दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच गए थे। जिसके बाद अस्पताल जाकर मां के हेल्थ की जानकारी डॉक्टरों से ली और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

अस्पताल की ओर से कहा गया है कि डॉक्टरों की विशेष निगरानी में हीराबेन को रखा गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पीएम ने भी आकर माता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है। आपको बता दें कि करीब 80 मिनट तक पीएम अस्पताल में रहे हैं। जिन्होंने डॉक्टरों से बात कर मां का हालचाल जाना है।  

राहुल गांधी बोले-इस घड़ी में पीएम मोदी के साथ

वहीं, पीएम के आने से पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हीराबेन का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए थे। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी पीएम की मां का हालचाल जाना।

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी अस्पताल की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के कैलाशनाथन भी मां का हालचाल जानने के लिए यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे और हीराबेन के जल्द ठीक होने की कामना की।

वहीं, राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा है कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

बता दें कि बुधवार को ही हालत बिगड़ने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी की माता को यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जिसके बाद से ही उनके जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है।