home page

Weather Update: बिपरजॉय तूफान के चलते कई राज्यों में IMD का Alert, इन राज्यों में फिर से बदलेगा मौसम

13 जून को दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के जिलों को को छोड़ कर बाकी जगह पर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव 15 जून तक जारी रहेगा।
 | 
weather

Newz Funda, New Delhi पिछले दिनों में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा। इंडिया मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

इस चक्रवात से यहां पर तेज हवाएं चलने के साथ साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची तट के बीच 15 जून को पहुंचने की संभावना है।

हरियाणा, राजस्थान में आज भी बारिश की संभावना

हरियाणा व राजस्थान के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में समय समय पर मौसम बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कहीं पर बारिश हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तो 12 जून को पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा को छोड़ कर बाकी हरियाणा के जिलों में बारिश हो सकती है। 

इसी प्रकार 13 जून को दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के जिलों को को छोड़ कर बाकी जगह पर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव 15 जून तक जारी रहेगा।

पिछले दिनों से मौसम में बदलाव से तापमान में कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।