home page

Weather Alert: दिल्ली में पारा 40 से पार, आज से अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली- NCR में भीषण गर्मी पड़ रही है, आमजन राहत के लिए आसमान पर नजरे टिकाएं हुए हैं। IMD के अनुसार कब मिलेगी इस भीषण गर्मी से राहत जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

 | 
weather

Newz Funda, New Delhi राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का सबसे अधिकतम तापमान 40ण्6 डिग्री का दिन था, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

वहीं दिल्ली का ही न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। लोग इस तेज गर्मी से राहत पाने के लिए आसमान पर नजरे टिकाएं हुए है। वहीं इससे पूर्व बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

परेशानी बढ़ाने वाली बात यह है कि आईएमडी की रिपोर्ट अनुसार मंगलवार को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार बने हुए हैंए जिससे गर्मी में राहत मिलेगी।

इन इलाकों में ज्यादा रहा तापमान

नजफगढ़             42.0 डिग्री

पूसा                    41.9 डिग्री

रिज                    41.7 डिग्री

जाफरपुर             41.1 डिग्री

जल्द राहत के आसार नहीं 

IMD की ताजा अपडेट अनुसार सोमवार को दिल्ली में तेज धूप के चलते गर्मी ज्यादा रही। दोपहर बाद कुछ जगहों पर आसमान में हल्के बादल रहे लेकिन इससे भी तापमान में किसी प्रकार की रहत नजर नहीं आई।

सोमवार को सतही हवा की रफ्तार भी धीमी रही। इसकी गति 6 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रही। इसके चलते दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

राजधानी में 19 अप्रैल को आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में कुछ राहत मिलकर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। 

आंधी पानी और वज्रपात की चेतावनी

IMD के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान के बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि बाद में तापमान में दो से चार डिग्री तक कमी देखी जाएगी। ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल से मौसम खराब होना शुरू होगा।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में 17 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी-तूफान की स्थितियां देखी जाएंगी। वहीं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 19 अप्रैल को आंधी पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।