home page

Weather Alert: मानसून की 24 घंटे में इन प्रदेशों के अंदर भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें IMD का अपडेट

 | 
weather alert

Newz Funda, New Delhi मानसून अभी सक्रिय होने से अलग अलग राज्यों में बरसात हो रही है। बाढ़ व खराब मौसम के चलते पिछले 4 दिनों में देश के अलग-अलग प्रदेशों के अंदर 100 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। मौसम को लेकर अभी भी कई प्रदेशों के अंदर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

यहां होगी 24 घंटे में भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 24 घंटे में भारी बरसात होगी। इनमें मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के अंदर बरसात होगी। इसी के साथ साथ असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड भारी बरसात होगी। 

इसी के साथ कई राज्यों में हल्की बारिश होगी, इनमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु शामिल है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सप्ताह भर से लगातार बरसात हो रही है।

उत्तराखंड में बुधवार को बरसात का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां करीब तीन से साढ़े पांच हजार लोग फंसे हुए हैं। इनमें कांवडिए भी शामिल हैं। ।