home page

भीषण चक्रवात में बदलेगा 'Mocha', दिल्ली में 40 के पार होगा तापमान, IMD का इन राज्यों में बरसात का अलर्ट

बंगाल से बिहार जैसे कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान मोका तेज होता जा रहा है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
 | 
mocha

Newz Funda, New Delhi मौसम में फिर से बदलाव होने जा रहा है। Weather विभाग के हिसाब से शुक्रवार को तूफान मोका भीषण चक्रवात में बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान मोका तेजी से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है।

मई के महीने में अब गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है. दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है. बंगाल से बिहार जैसे कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है.

वहीं दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बड़ा भीषण चक्रवात में बदल सकने की संभावना है। तूफान के बांग्लादेश के काक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू को पार कर सकता है।  आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.

बहुत भीषण चक्रवात में बदलेगा मोका

आज यानी 12 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना तूफान दोपहर तक एक बहुत भीषण चक्रवात में बदल जाएगा. इसके बाद ये उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़ते हुए आगे बढ़ सकता है.

यह पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा. इससे कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है. स्टॉर्म मोका बांग्लादेश और म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लैंडफाल करेगा. इसके कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच 14 तारीख की सुबह कहीं भी टकराने की उम्मीद है.

हवा की गति बढ़ेगी

मौसम विज्ञानकों के अनुसार दस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी। जो हवा की गति 150 से 175 किमी प्रति घंटे रहेगी। अंडमान सागर में शुक्रवार और शनिवार को समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहेगी। बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र की स्थिति खराब है। जिसको लेकर मछुआरों को Andaman सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

कहां पर होगी बरसात

मौसम विभाग के अनुसार Andaman and Nicobar द्वीप समूह में शुक्रवार को भारी से बरसात होने की संभावना है। इसी के साथ 13 May और 14 May के दौरान छिटपुट स्थानों पर भारी बरसात की संभावना बन रही है।

त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार को अधिकांश स्थानों पर भारी बरसात और 14 May को छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।इसी के साथ साथ नागालैंड, मणिपुर में और दक्षिण असम के कई क्षेत्रों में 14 May को भारी बरसात हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कुछ ऐसा ही हाल है. यहां आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके अलावा आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.