home page

IMD Alert: भीषण गर्मी से इन 10 राज्यों में मिलने जा रही है राहत, आज से 5 दिनों तक भारिश संभावना

18 से 24 मई के बीच मौसम के तेजी से बदलने को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। । तापमान में गिरावट आएगी। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश मे...
 | 
weather

Newz Funda, New Delhi देश के कई राज्यों में मई महीने में भी लोगों को राहत मिलने के बाद अब भीषण गर्मी सताने लग रही है, लेकिन एक बार फिर से भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से छुटकारा पाने के असार नजर आ रहे है। 

IMD जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते यानी 18 से 24 मई के बीच मौसम के तेजी से बदलने को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। । तापमान में गिरावट आएगी। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी राज्यों के बाहर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। साउथ के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

कुछ दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति होने की संभावना है। मगर एक हफ्ते में स्थिति बदल जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में हरियाणा, दिल्ली-NCR में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

केरल और तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना है। दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। कुछ जिलों में तेज आंधी आ सकती है। ज्यादा समय बादल रहेंगे।

इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 दिन देरी पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 5 जून तक दक्षिणी राज्य में पहुंच सकता है। यह आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसके साथ ही देश में मानसून की आधिकारिक शुरुआत मानी जाती है।