home page

अगामी 24 घंटों में इन राज्यों में होगी तेजी बारिश, IMD ने जारी किया Weather Alert

भारत में मौसम एक बार फिर से करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश के संकेत देखे जा रहे है। कई राज्यों में भीषण गर्मी का अनुमान भी लगाया जा रहा है...

 | 
imd

Newz Funda, New Delhi भीषण गर्मी का क़हर भारत के कई राज्यों में अभी जारी है। जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई तक भयंकर गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है, जिसके चलते आम नागरिको को काफी मुसीबतो का सामना भी करना पड़ रहा है।

इसका सबसे ज्यादा असर विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उसके साथ के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग भारत कुछ राज्यों में बारिश होने की पूरी संभावना लगा रहा है।

लोगों को इस बारिश से काफी राहत देखने को मिल सकती है। पूर्वी अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में इस बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। 

गर्मी से राहत मिलने के आसार 

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर के मौसम के हालत बढ़लते हुए नजर आ रहे रहे है। जिसके चलते लोगो को काफी रहत की सास मिल सकती है। मिजोरम, मणिपुर, पूर्वी असम, त्रिपुरा, उत्तरी बिहार, सिक्किम के कई स्थानों में बारिश की संभावना बताई जा रही है।

गरज के साथ एक या दो बौछारें भी बहुत तेजी से हो सकती है। राजस्थान और वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी अंधी आने के संकेत कहे जा रहे है जिसके चलते वहा के स्थानिए लोगो को काफी दिक्तो का सामना भी करना पड़ सकता है। साउथ केरल, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश के संकेत कहे है रहे है। 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

भारत के कई राज्यों में गर्मी का असर बहुत तेज था जिसके चलते ऍम लोगो को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा था। पिछले कई घंटो के दौरान मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।

जिसके चलते हल्की बारिश होने की सम्भावना भी कहि जा रही है। केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, और एमपी के कुछ हिस्सों में आज मौसम विभाग के द्वारा बारिश के संकेत कहे जा रहे है। 

भयंकर गर्मी से कैसे पाएं राहत 

भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों के लोगो को बहुत परेशान किया है जिसके चलते अब लोगो को राहत की सास मिल सकती है। लाइट कलर के और ढीले-ढाले कपड़े पहनकर हमेशा घर से बाहर निकले जिसके चलते आपको गर्मी से कई हद तक राहत मिल सकती है।

धूप में अपना सिर अच्छे से ढके। इसके लिए आप कपड़े, हैट या छाते का भी इस्तेमाल अच्छे तरीके से कर सकते है। जितना ज्यादा हो सके पानी का सेवन करे। ताकि आप गर्म लू से निजात पा सके।

घर पर नींबू पानी, लस्सी और छाछ का जितना ज्यादा हो सके सेवन करे। इस गर्मी से बचने के लिए हमे अपने शरीर का खास ध्यान रखना होगी नहीं तो हम बीमार हो सकते है। इस बढ़ती गर्मी के कारन Earth का तापमान भी बढ़ता चला जा रहा है।