home page

Cow Farming से भी आप कमा सकते हैं मोटा मुनाफा, बिना कोई Investment किए बस करना है ये छोटा सा काम

गायों को पालने से भी मोटा मुनाफा किसान इनका दूध आदि बेचकर कमा सकते हैं।  

 | 
afd

Newz Funda, New Delhi किसानों के लिए काम की खबर लेकर आए हैं। जिसके बाद वे अपनी आय में जबरदस्त इजाफा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कृषि के साथ दूसरे धंधे किसान अपना रहे हैं। जो उनकी आय बढ़ाने के लिए भी जरूरी है।

आपने देखा होगा कि किसान दूध देना बंद करते ही अपनी गाय या भैंस को लावारिस छोड़ देते हैं।

अज्ञानता या किसी और कारण के चलते किया गया यह काम कानून की नजर में भी सही नहीं है।

आपको बता दें कि दूध देना बंद करने के बाद भी ये पशु आपकी आय का साधन बन सकते हैं। सरकार की ओर से भी किसानों को इस दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

जिसके बाद किसान जागरूक भी होने लगे हैं। बता दें कि लगातार केंद्र सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है।

जिसके लिए जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को अनुदान भी दिया जाता है। वहीं, किसानों की गाय और भैंस के बिना यह खेती आसान नहीं है।

ये लोग इनसे जबरदस्त मुनाफा ले सकते हैं। गाय से मिलने वाले गोबर और मूत्र से खाद को तैयार कर इसे जीवामृत बना सकते हैं।

जिसको बेचकर और फसल में डालकर दोहरा मुनाफा आपको होगा। जीवामृत के लिए जरूरी बात आपको बताने जा रहे हैं।

इसके लिए ड्रम में 200 लीटर पानी, 10 किलोग्राम गाय का गोबर, 10 लीटर मूत्र को इकट्ठा करें।

इसके बाद 1 किलोग्राम बेसन, 1 किग्रा पुराना गुड़ और 1 किग्रा मिट्टी को मिलाकर इसे पूरे दो दिन यानी 48 घंटे के लिए धूप से दूर छाया में रख लें। इसके बाद यह बनकर तैयार हो जाएगा।

वर्मीकंपोस्ट बनाने का ये है तरीका

इसके अलावा गाय के गोबर से वर्मीकंपोस्ट भी बनाना फायदे का सौदा है। जो बाजार में अच्छे दामों पर बिकता है।

इसके लिए जरूरी है मिट्टी की मोटी परत। जिसको 50 से 60 फीसदी पानी डालकर पहले नरम करें और फिर 1000 केंचुए प्रति वर्ग मीटर की दर से यहां पर रखें।

इसके बाद मिट्टी के ऊपर गोबर या उपले डालें। इसके बाद तीन से चार इंच के सूखे पत्ते, घास की मोटी तह को लगाएं। 

तीस दिन तक इसको ढकने के बाद टाट के बोरों, ताड़ या नारियल के पत्तों को हटा लें। कुछ दिन बाद ही यह खाद तैयार हो जाती है।