home page

Protect Crops from Animals: फसल को बचाना है लावारिस पशुओं से बर्बाद होने से तो करें ये उपाय, मिलेगा दोहरा फायदा

फसली सीजन में किसानों की फसलों को लावारिस पशु खराब कर देते हैं। जिससे बचने के उपाय बता रहे हैं। 

 | 
d

Newz Funda, New Delhi किसानों को दोहरा लाभ लेना है तो फसलों की सुरक्षा की ओर भी ध्यान देना होगा।

कई बार पशुओं के कारण फसलों के नुकसान के मामले सामने आते हैं। जिसके बाद किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।

आपको बता रहे हैं कि कैसे किसान अपनी फसल का जानवरों से बचाव कर सकते हैं। कभी-कभी तो किसानों की पूरी की पूरी फसल ही जानवर चट कर जाते हैं।

खासकर दूर के खेतों में ऐसा होता है। आपको बता दें कि फिलहाल यूपी में सरकार की ओर से फसलों के बचाव को लेकर तारबंदी पर रोक का निर्णय लिया गया है।   

किसानों को कहा गया है कि वे सिर्फ रस्सी का उपयोग करके ही फसलों का बचाव करें।

अगर कोई किसान खेत में ब्लेड या कटीले तार का प्रयोग करता है तो यह अपराध की श्रेणी में आएगा। किसानों को इसके लिए सजा भी हो सकती है।

या जुर्माने के साथ दोनों दंड लगाए जा सकते हैं। किसानों को इस खबर के माध्यम से फसलों के बचाव के लिए जरूरी बातों की जानकारी दे रहे हैं।

किसान खेतों की मेढ़ पर लेमनग्रास और एलोवेरा जैसे पौधे लगाकर भी फसल का बचाव कर सकते हैं। इनकी सुगंध के कारण जानवर नहीं आते हैं।

पारंपरिक फसलों के साथ होगा जमकर मुनाफा

इससे किसानों की पारंपरिक फसलें भी सुरक्षित रहेंगी और वे अपराध से भी बाहर रहेंगे।

सरकार की ओर से भी एक मिशन चलाया जा रहा है, जो एरोमा मिशन है और सरकार किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करती है।

किसानों को इसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। इन पौधों का यूज परफ्यूम, साबुन, मच्छर लोशन, सिरदर्द की दवा व कास्मेटिक आदि को बनाने में उद्योगों में किया जाता है।

किसानों से इन पौधों की खरीद की जाती है। यह किसानों के लिए काफी फायदे का सौदा भी रहता है।