home page

Kitchen Hack:घर में रखे खाली डिब्बों में उगेगी ये चमत्कारी औषोधि, जानें क्या है पूरी विधि

धर में बनने वाली लगभग हर सब्जी में प्रयोग होने वाली ये चीज चमत्कारी गुणों से भरपूर है और अद्भुत स्वाद के साथ ही अपने औषधीय गुणों के लिए भी लोकप्रिय है। 
 | 
लहसुन
Newz Funda, New Delhi भारतीय व्यंजन अपने लाजवाब जायके के लिए जाने जाते है। लहसुन को भी खाने में बहुत पसंद किया जाता है। तेज गंध और अद्भुत स्वाद के साथ ही अपने औषधीय गुणों के लिए भी लोकप्रिय है। जोड़ो के दर्द के लिए लहसुन को रामवाण माना जाता है।

लेकिन बहुत कम लोग ही यह बात जानते हैं कि लहसुन को घर पर भी उगाया जा सकता है। इसलिए हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए है। लहसुन को घर पर गमले की जगह पुराने डिब्बों में बहुत ही आसानी से उगा सकते है।

इससे आपके घर में पुराने डिब्बे भी यूज हो जाएंगे और आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं घर पर आसानी से डिब्बों में लहसुन कैसे लगाया जा सकता है।

लहसुन उगाने के लिए जरूरी सामग्री

-पुराने डिब्बे

-मिट्टी

-बीज

-पानी

-खाद

लहसुन उगाने की विधि

-घर पर लहसुन का पौधा आसानी से उगाया जा सकता है। सबसे पहले प्लास्टिक के खाली डिब्बे में साफ मिट्टी डालें। इस बात का खास ध्यान रहे कि मिट्टी बिल्कुल साफ हो। अगर मिट्टी में किसी भी तरह के पत्थर आदि हो तो पौधे की ग्रोथ पर असर पड़ता है।

-डिब्बे में मिट्टी डालकर ऊपर अच्छे से बीच छिड़क दें। इसके बाद बीज के ऊपर थोड़ी सी मिट्टी और खाद डालकर पानी डालें। बीज को मिट्टी में अच्छे से कुछ दिन तक दबा कर रख दें, जिससे आप के  कुछ दिन बाद खुद ब खुद पौधे की ग्रोथ देखने को मिलेगी।

                                 लहसुन

            

बीज कहां से खरीदें

लहसुन के पौधे के बीच आपको किसी भी नर्सरी से आसानी से मिल सकते है। वहीं नर्सरी के अलावा आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी लहसुन खरीद सकते है।

ध्यान रखने योग्य बातें

- लहसुन उगाने के लिए ठंड का मौसम अच्छा होता है। इसलिए आज कल का मौसम पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा है।

- पौधे को  रोजाना थोड़ा-थोड़ा पानी देने से पौधा सही रहता है।

- इसके साथ-साथ खाद का भी ध्यान रखना चाहिये। जितनी अच्छी और प्राकृतिक खाद पौधे को मिलेगी पौधा उतना ही ज्यादा बढेगा।

-  कफ की समस्या दूर करने के लिए  यह पौधा गार्डन में जरूर लगाएं।

तो ये थे कुछ स्टेप्स जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से लहसुन का पौधा लगा सकते है। आपको यह जानकारी कैसी लगी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।