home page

सीजन का सबसे ठंडा दिन, दिल्ली में पारा 1.8 डिग्री तक गिरा, शीत लहर का कहर 2 दिन तक रहेगा जारी

IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मैदानी इलाकों में चल रही हवाओं के कारण कई राज्यों में ठंड अपने जोर पर है
 
 | 
ठंड
Newz Funda, New Delhi  मौसम (Weather) किसी खास समय पर वहां के वातावरण की स्थिति को दर्शाता है। दरअसल, यह तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा और बादल जैसे परिवर्तनशील कारकों पर निर्भर करता है। देश की राजधानी दिल्ली सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों पर लोगों का ठंड से बुरा हाल है। 

लोग ठंड से कांप रहे है, लेकिन सर्दी का कहर जारी है। दिल्ली में  7 जनवरी को सुबह का तापमान न्यूनतम 1.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मैदानी इलाकों में चल रही हवाओं के कारण कई राज्यों में ठंड अपने जोर पर है।

7 जनवरी की सुबह इस बार की सर्दी की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग (IMD) ने जो ताजा अपडेट जारी किया है, उसके मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर का कहर जारी रहेंगा। 

मौसम अपडेट

मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरा का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर को लेकर स्थिति और गंभीर हो सकती है। 

इसके अलावा जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में ठंड की शिमला जैसी स्थिति बनी रही।

पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रही है। जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर सात से नौ जनवरी के बीच  भारी बर्फबारी होने की संभावना है। 

जिससे मैदानी इलाकों में ठंड ओर बढने का आसार हो सकते है। मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी।