80 फीट ऊंचाई के इस पेड़ की ऐसे बुवाई करने से होगी लाखों की कमाई, जानें कैसे

Newz Funda, New Delhi देश की बड़ी आबादी अपने जीवन गुजारे के लिए खेती बाड़ी करती है। खेती को किसान की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है। देश में किसान पारंपरिक फसलें धान, गेहूं, मक्का, दलहन, तिलहन की खेती कर लाखों की कमाई करते है।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसान बागवानी की फसलों से बेहद कम लागत में लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते है। आज हम ऐसी ही खेती के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी मांग केवल देश में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में की जाती है।
पॉपुलर की खेती का चलन आज कल काफी बढ़ गया है। इस पेड़ की लकड़ी बाजार में महंगे दामों पर बिकती है।
पॉपुलर की बुवाई के लिए मिट्टी
पॉपुलर के पेड़ के लिए मिट्टी का उपजाऊ होना बहुत जरूरी होता है। ऑर्गेनिक तत्वों वाली मिट्टी में पेड़ों की बुवाई करने से पौधे अच्छे होते है। पॉपुलर को पौधों को क्षारीय नेचर की मिट्टी में नही बोना चाहिए। भूमि का पीएच मान 5.8 - 8.5 के बीच होना चाहिए।
इनकी बुआई 18- 20 डिग्री तापमान पर करनी चाहिए। पॉपुलर पेड़ों की अच्छी ग्रोथ के लिए अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान होना चाहिए। इस तापमान पर पेड़ो का विकास बेहतर होता है।
पॉपुलर की पौध लगाने का तरीका
- पॉपुलर के पेड़ों की जड़ें गहरी होती है, इस लिए गहरी जुताई ही ठीक रहती है।
- जुताई होने के बाद खेत में पानी छोड़ दे।
- इसके बाद रोटावेटर से खेत की दो से तीन बार तिरछी जुताई कर दें।
- जुताई करने के बाद खेत को मशीन से समतल कर दें।
- फिर खेत में ध्यान से 5 मीटर की दूरी पर पंक्ति तैयार करे।
- पंक्तियों में पौधों की रोपाई 5 से 6 मीटर की दूरी पर तैयार एक मीटर गहरे गड्ढे में करें।
- यह पेड़ जनवरी से फरवरी में अच्छे होते है।
- पॉपुलर की पौध रोपाई के लिए 15 फ़रवरी से 10 मार्च के बीच की अवधि बेहतर होती है।
मुनाफे का सौदा
पॉपुलर की पौध बहुत ज्यादा महंगी नही होती। लेकिन जब बिकने का सीजन आता है तो इसकी कीमत बढ़ा दी जाती है। एक हेक्टेयर में 250 पेड़ लगाए जा सकते है। एक पेड़ की औसतन ऊंचाई लगभग 80 फीट तक होती है।
पॉपुलर पेड़ों के लकड़ियों की कीमत 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल है।1 हेक्टेयर में पॉपुलर के पेड़ से 8-10 लाख रुपये तक कमाई हो सकती है। देश में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में काफी संख्या में किसान पॉपुलर की खेती से जुड़े है। यहां से पॉपुलर देश और विदेश भेजे जाते है।