home page

Poultry Farming Tips: किसानों को कम लागत में ही लखपति बना देता है यह व्यवसाय, शुरुआत के लिए करना है बस ये काम

किसानों को मुर्गी फार्मिंग से जुड़े टिप्स आपको बता रहे हैं। जो बेहद फायदेमंद हैं।  

 | 
ुु

Newz Funda, New Delhi मुर्गी पालन आज किसानों के लिए दोहरे लाभ का धंधा बनता जा रहा है। जिससे थोड़े समय में ही लाखों की आमदनी की जा सकती है।

यह व्यवसाय ग्रामीण के साथ अब शहरी इलाकों में भी तेजी से पनप रहा है। कारण भी खास है, क्योंकि कम लागत में ज्यादा मुनाफा इससे लिया जा सकता है।

इस धंधे को शुरू करने के लिए कुछ खास प्रबंध करने की जरूरत नहीं होती। एक सीमित राशि से ही धंधे को शुरू किया जा सकता है। इस काम से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बता रहे हैं।  

सबसे पहले जरूरत होती है मुर्गी पालन के लिए बड़ी जगह की। जिसके लिए खेत ही बेस्ट ऑप्शन होता है। यही नहीं, घर से भी काम की शुरुआत की जा सकती है।

खाली जगह से की गई शुरुआत आपको काफी मुनाफा देती है। काम शुरू करने के बाद मुर्गियों का सही ढंग से पालन करने की आवश्यकता होती है।

बीमारियों का समय-समय पर ध्यान रखना होता है। सुरक्षा भी बड़ा इश्यू है। इनको सांप, बिच्छू, कुत्ते, बिल्ली से भी खतरा होता है, जिनको बचाना होता है।

सालभर में 180 देती है एक मुर्गी

इसके बाद चाहिए चारा। जिसमें पानी, विटामिन, प्रोटीन समेत सभी जरूरी चीजें हों। मार्केट में भी मुर्गियों का आहार मिलता है, जिन्हें सही दामों पर खरीदा जा सकता है।

इसके बाद मुर्गियों को चूजे देने की प्रक्रिया शुरू होती है। खास बात होती है कि इन्हें दो दिन यानी 48 घंटे बाद सबसे पहले खुराक दें। जगह पर नमी और ठंड का भी ध्यान रखें और पीने के लिए पानी साफ दें।  

आपको बता दें कि सालभर में एक देसी मुर्गी 180 तक अंडे दे देती है। सही संभाल जरूरी है। और चूजा निकलने का इंतजार किया जाए तो मार्केट में एक की कीमत 60 रुपये तक होती है।

जिससे काफी मुर्गियों को पालने पर लाखों का टर्नओवर मिल सकता है। इनका मांस भी बाजार में वाजिब कीमत पर बिकता है।