home page

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: खातों में नहीं आई है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त तो फटाफट फॉलो करें ये स्टेप्स, तुरंत मिलेगा पैसा

PM Kisan Samman Nidhi Yojana को लेकर आपके लिए काम की खबर लेकर आए हैं।

 | 
f

Newz Funda, New Delhi पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सरकार की ओर से कुछ राशि मुहैया करवाई जाती है।

जिससे किसानों की आय में इजाफा किया जा सके। बता दें कि अक्टूबर महीने की 12वीं किस्त भी जारी कर दी गई है।

जो सीधे किसानों के अकाउंट में केंद्र सरकार की ओर से डाली गई है। इसके लिए सरकार की ओर से 8 करोड़ किसानों को लाभ दिया गया है।

बता दें कि 16 हजार करोड़ रुपये किसानों के लिए जारी किए गए हैं। यह राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को दी गई है।

बता दें कि कई किसानों की शिकायत होती है कि यह राशि उनके खातों में नहीं आती है। इसके कारणों का उल्लेख हम कर रहे हैं।

बता दें कि गलत आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर के कारण राशि खाते में नहीं आ पाती है। वहीं, ई-केवाईसी नहीं कराने के चलते भी लाभ नहीं मिल पाता है।

इसके लिए किसानों को खाते संबंधी जानकारियों की जांच करने की जरूरत है।

बता दें कि किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी ओर से दी गई जानकारियां सही है या नहीं।

इसके लिए हम आपको आसान से स्टेप्स बता रहे हैं, जिनको फॉलो करने की जरूरत है। 

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
  • इसके बाद वेब पर Farmers Corner को क्लिक करें।
  • इसके बाद Beneficiary Status का ऑप्शन खुलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखेगा। किसी एक ऑप्शन का चयन करें।
  • इसके बाद डिटेल भरें और Get Data पर क्लिक करें।
  • फिर आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा।

यहां भी कर सकते हैं सपंर्क
आपको बता दें कि pmkisan-ict@gov.in नामक मेल पर जाकर आप जानकारी के संदर्भ में पता कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर-155261 या 1800115526 (Toll Free) दिया गया है।

इसके अलावा 011-23381092 पर भी बात कर संपर्क कर सकते हैं। जिसके बाद आपकी समस्या का समाधान होगा।

गौरतलब है कि किसानों को 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के हिसाब से यह राशि भेजी जाती है। सालभर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।