home page

घने कोहरे के बाद मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में दिखेगा बारिश के साथ औले का सितम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी देते हुए कहा है कि, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने के लिए आ रहा है। 
 | 
मौसम

Newz Funda, New Delhi पिछले एक दो दिन से सूर्य देवता रोज दर्शन दे रहे है। इस तेज धूप की वजह से कोहरे से थोड़ी राहत भी मिली है, लेकिन इसके बावजूद ठंड का कहर अभी जारी है। अभी आने वाले कुछ दिनों के लिए ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। 

अगले सप्ताह में दिल्ली सहित उत्तर पच्श्रिमी इलाकों में हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। 

मंगलवार के दिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी देते हुए कहा है कि, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने के लिए आ रहा है। 

जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने की संभावना है। इस विक्षोभ के 25 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है। 

ऐसा रहेगा मौसम
 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है। 

इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। दिल्ली में अभी तक इस सर्दी की कोई भी बारिश दर्ज नही हुई है। 

मौसम विभाग का मानना है कि नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बारिश न होने का कारण था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को कुछ और 24 जनवरी को कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। 

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को हल्की बारिश और फुहार का अनुमान भी लगाया जा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 

उन्होंने कहा कि कुछ पश्चिमी विक्षोभ के 19 से 25 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने की संभावना है। 19-21 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे और मुख्य रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 

22 जनवरी की रात से 24 जनवरी को पूर्वाह्न तक बहुत तेज बारिश होगी और कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम हिमपात (जम्मू में बारिश के साथ) और मध्यम तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम हिमपात होने की संभावना है। 

आज का मौसम

श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जब्कि पिछली रात शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था।न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। 

घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंद में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री कम है। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 

अधिकारीयों की जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 7.4 डिग्री कम है।