home page

चक्रवात 'सितरंग' ने बांग्लादेश में ली 13 लोगों की मौत, इन राज्यों में भारी बारिश का 'Red Alert'

चक्रवात सितरंग के कारण बांग्लादेश में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ये अपडेट अधिकारियों ने मंगलवार को जारी की है। 

 | 
cuclone

Newz Funda, New Delhi बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात 'सितरंग' के कारण बांग्लादेश में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट ने मंगलवार को सार्वजनिक की है।

बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय सितरंग चक्रवात से बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले ही अधिकारियों  ने सोमवार को वहां के स्थानिय हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाना पड़ा था।

चक्रवात के प्रभाव के चलते देश भर में लगभग पूरे दिन जोरदार बारिश हुई। जिससे दक्षिणी और दक्षिणण्पश्चिमी बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के कई इलाकों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।

इस बीच 65 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से हवा चली। गनीमत रही कि मंगलवार को दोपहर तक चक्रवात कमजोर पड़ गया। वही बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मौसम कार्यालय ने सोमवार शाम को हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की थी। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को घोषण की कि अब खतरा कम हो गया है।

चक्रवात से कैसे हुई मौत

चक्रवात को लेकर कोमिला जिले के एक सरकारी अधिकारी रेहान महबूब ने कहा कि सोमवार देर रात घर पर पेड़ गिरने से एक दंपति और उनकी चार साल की बेटी की मौत हो गई।

वहीं सोमोय टीवी की खबर के अनुसार देशभर में 'चक्रवात' से अलग- अलग घटनाओं में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। अगर बात करें स्थानीय मीडिया की खबरों  कि तो कुछ लोगों की मृत्यु पेड़ गिरने से हुई, जबकि चक्रवात से कुछ की मौत ढांचों के गिरने या डूबने से हुई।

स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को ही मछुआरों के समुद्र में जाने परए नदियों में नौकाओं की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। तीन हवाईअड्डों को बंद कर दिया और अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दे दिया था।