home page

Cyclone Sitrang: दिवाली के नजदीक चक्रवात सितरंग मचा सकता है तबाही, इन राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम, जानें

मानसून की बारिश के बाद IMD की ओर से कुछ एक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के दिन चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है क्योंकि दिवाली के नजदीक चक्रवात सितरंग काफी मजबूत होगा। 
 | 
cyclone sitrang

Newz Funda, New Delhi मानसून की बारिश के बाद मौसम विभाग की और से देश के कुछ राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। IMD की दी की नोटिफिकेशन के अनुसार दिवालीए गोवर्धन पूजा और भैयादूज के दिन चक्रवाती तूफान सितरंग की वजह से भारी बारिश हो सकती है।

साइक्लोन को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी है कि साइक्लोन कई राज्यों में तबाही भी मचा सकता है। साइक्लोन को लेकर मौसम विभाग का यह हाई अलर्ट पश्चिम बंगालए ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए है। सितरंग एक चक्रवाती तूफान या साइक्लोन है।

छह मौसम विज्ञान केंद्र के समूह आरएसएमसी और पांच क्षेत्रीय उष्ण कटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्रों टीसीडब्ल्यूसी ने मिलकर इस चक्रवात को यह नाम दिया है। इस पैनल के तहत 13 सदस्य देश आते हैं। हालांकि इसके नाम का प्रस्ताव थाइलैंड की ओर से दिया गया है। 

आइए, जानते हैं कि आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम...

बंगाल की खाड़ी के एक कम दबाव का क्षेत्र 

24 अक्टूबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर  कम दबाव क्षेत्र में एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहारए झारखंडए पश्चिम बंगालए ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत बंगाल के तटीय इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। 

सितरंग बंगाल और ओडिशा में बरपाएगा कहर 

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक संजीव बंदोपाध्याय ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर.24 परगना और दक्षिण.24 परगना जिलों में अलग.अलग जगहों पर दिवाली के दिन भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।

इसी के साथ पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है। दिवाली से एक दिन बाद यानी की 25 अक्टूबर ;गोवर्धन पूजा के दिनद्ध को नदियाए उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन दोनों दिनों के बीच कोलकाताए हावड़ा और हुगली में मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। वहींए भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

देश के इन राज्यों में हो सकती है बारी बारिश 

मौसम विभाग की जानकारी अनुसार 24 से 26 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय और 23 से 26 अक्टूबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं दिवाली और गोवर्धन पूजवा वाले दिन अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। 

आईएमडी की इन राज्यों को चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से समुद्र क्षेत्र के लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और 23 से 26 अक्टूबर के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों के साथ और बाहर न जाएं।

आईएमडी की ताजा अपडेट के अनुसार ष्साइक्लोन सितरंग का केंद्र निम्न दबाव वाले क्षेत्र बंगाल की पूर्व.मध्य खाड़ी से सटे दक्षिण.पूर्व में है और 23 अक्टूबर की सुबह तक पूर्व.मध्य और इससे सटे बंगाल की दक्षिण.पूर्वी खाड़ी पर बड़ा असर डाल सकता है।

आईएमडी के अनुसार 24 अक्टूबर की सुबह तक सितरंग धीरे.धीरे उत्तर.पूर्व की ओर बढ़ने और बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है।