home page

जेबीटी के 293 पदों की निकली भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, यहां जानें पूरी डिटेल

जेबीटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है, जिसके तहत 293 जेबीटी प्राइमरी टीचर भर्ती किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक गुड समाचार है।

 | 
job

Newz Funda, New Delhi सरकारी टीचर के पदों के लिए तैयारी में जूटे लोगों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग की ओर से पीजीटी पदों पर आवेदन मांगे गए है। विभाग की ओर से आवेदन करने के लिए जल्द ही पोर्टल को खोल दिया जाएगा। 

चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट में निकली प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती के बारे में बता रहे हैं। जेबीटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है, जिसके तहत 293 जेबीटी प्राइमरी टीचर भर्ती किए जाएंगे।

सरकारी स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक गुड समाचार है। आपको यह भी बता दें कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से सिर्फ ऑनलाइन मोड पर की जाएगी।

भर्ती के लिए इंतजार खत्म

इस भर्ती के लिए जल्द ही इंतजार खत्म होगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए विंडो 20 जुलाई सुबह 11 बजे से खुलेगी। इसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त शाम 5 बजे तक कर सकेंगे। इसी के साथ फीस 17 अगस्त दोपहर 2 बजे तक जमा करवाई जा सकती है। चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट में इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन और डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन रहेगी। इसी के साथ साथ ग्रेजुएशन 50 फीसद अंकों के साथ पास होना जरूरी है।

इसी के साथ साथ ही बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री जरूरी। इसके अलावा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास होना अनिवार्य है।

यह होगी भर्ती प्रक्रिया

चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट में निकली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। इसमें 150 अंकों का पेपर होगा। इस आयोजित पेपर में 40 प्रतिशत अंक लेने अनिवार्य होंगे। मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। इसी के साथ साक्षात्कार नहीं होगा। यह भी बता दें कि पेपर किस डेट को होगा संबंधित जानकारी ईमेल से दी जाएगी।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की है। इसके लिए 21 से लेकर 37 वर्ष तक रखी गई है। 1 जनवरी 2023 तक आयु सीमा 37 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवेदक https://www.chdeducation.gov.in/ पर लॉगइन करके अप्लाई कर सकते हैं।