DRDO Job: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

Newz Funda, New Delhi डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में निकली भर्ती के लिए 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
55 पदों के लिए होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए स्नातक पास आवेदन कर सकते हैं। डीआाडीओ में होने वाली भर्ती के तहत प्रोजेक्ट साइंटिस्ट की भर्ती कंप्यूटर साइंटिस्ट एंड इंजीनियरिंग,
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न डिसिप्लिन में भर्ती होगी। इसके लिए 55 पदों पर भर्ती की जाएंगी। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट f - 1 पर भर्ती
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट d - 12 पर भर्ती
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट c - 30 पर भर्ती
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट b - 12 पर भर्ती
आयु सीमा निर्धारित
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट f - 55 साल तक
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट d - 45 साल तक
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट c - 40 साल तक
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट b - 35 साल तक
हालांकि sc, st, दिव्यांग, ईएसएम श्रेणियों के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छुट भी दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पद पर आवेदकों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। साक्षात्कार की तिथि और स्थान की जानकारी कॉल लेटर के माध्यम से दी जाएगी।