home page

प्रतिदिन 50 से 80 लीटर तक दूध देती है इस नस्ल की गाय, बना देगी आपको लखपति

देश में इस समय पशुपालन व्यवसाय एवं डेयरी फार्मिंग बहुत तेजी से बढ रहा है। अगर आप भी उच्च नस्ल का चुनाव कर पशुपालन व्यवसाय करते हैं तो मालामाल हो सकते हैं। 
 | 
Gir

Newz Funda, नई दिल्ली   अगर आप भी पशुपालन व्यवसाय में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप उच्च नस्ल की गाय पाल सकते है। ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों लोगों की आमदन का स्त्रोत पशुपालन है।

हमारे देश मे गाय की 'गिर' नामक एक नस्ल पाई जाती है जोकि एक दिन में करीब 50 से 80 लीटर तक दूध देती है। इस गाय को पालकर हम हर माह लाखो रुपये कमा सकते हैं। इस नस्ल की गाय की कीमत अधिक होती है। 

गिर नस्ल की गाय की पहचान कैसे करें 

 गिर नस्ल की गाय सफेद रंग, गहरे लाल रंग या फिर भूरे रंग के धब्बों के साथ गहरी लाल रंग की होती है। गिर नस्ल की खाल लटकी हुई होती है और शटर ढीला ढाला होता है।

इस नस्ल की गाय के कान बड़े और लंबे होते है। मादा गिर नस्ल गाय का वजन 385 किलोग्राम एवं ऊंचाई 130 सेंटीमीटर होती है। वहीं नर गिर नस्ल गाय का वजन करीब 545 किलोग्राम तथा ऊंचाई 135 सेंटीमीटर होती है।

इस गाय को अधिक तेज धूप में रहना पसंद नहीं होता है।

काफी लाभदायक होता है गिर गाय का दूध 

गिर नस्ल की गाय का दूध काफी लाभदायक होता है। अगर किसी बीमार व्यक्ति को इसका दूध पिलाया जाए तो उसकी तबीयत में जल्दी सुधार हो सकता है। वहीं इसका दूध छोटे बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

ये दें गिर गाय को आहार

बता दें कि गिर गाय के दूध की मात्रा और उसकी गुणवत्ता उसके आहार पर निर्भर करती है। इसके चारे में बाजरा, गेहूं, मक्का, जौं, मूंगफली, सरसों, चावल, अलसी व तिल से तैयार खुटाक, गुआरे का चूरा शामिल होता है।

इस नस्ल की गाय पालकर आप भी बडी कमाई कर सकते है।