home page

Rajasthan में परीक्षा से ठीक पहले टीचर भर्ती का पेपर लीक, RPSC ने लिया ये एक्शन

Rajasthan से बड़ी खबर आ रही है। यहां टीचर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।

 | 
sfad

Newz Funda, Rajasthan Desk खबर राजस्थान से है, जहां पर टीचरों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन ऐन मौके पर इसका पेपर लीक हो गया, जिसके कारण परीक्षा को रद करने का एलान सरकार की ओर से किया गया है।

बता दें कि राजस्थान में सेकेंड ग्रेड अध्यापक भर्ती के लिए पेपर लिया जाना था। अभी परीक्षा स्टार्ट भी नहीं हुई थी कि पेपर लीक होने की बात सामने आई। जिसके बाद आनन-फानन में राजस्थान लोकसेवा आयोग ने एलान किया कि पेपर रद कर दिया गया है।

इससे पहले भी यहां कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने की बातें सामने आई हैं। जिसके लिए सरकार की किरकिरी होती रही है। अब नया मामला टीचर भर्ती को लेकर जुड़ गया है। बता दें कि सरकार की ओर से एलान किया गया था कि पेपर 24 दिसंबर को होगा।

हजारों की संख्या में अभ्यर्थी इसके लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर आ भी चुके थे। लेकिन अब पेपर लीक होने के बाद संशय की स्थिति में लौटने लगे हैं। पेपर लीक होने का पता सोशल मीडिया के जरिए लगा है।

यही नहीं, कई अभ्यर्थियों को तो परीक्षा केंद्रों में प्रवेश भी करवा दिया गया था। वे सीटिंग प्लान के मुताबिक अपनी सीट पर भी बैठ गए थे। लेकिन फिर पेपर को रद कर देने के बारे में बता दिया गया। 

एक बस में सवार लोगों से मिली जानकारी

लोगों को बताया गया कि पेपर लीक होने के कारण ही डिसीजन लिया गया है। वहीं, सामने आया है कि शाम के समय जनरल नॉलेज और साइंस का भी एग्जाम था। जिसके पेपर भी लीक हो गए हैं।

आपको बता दें कि मामला उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक बस में सवार लगभग 40 लोगों को काबू किया गया है, जो इस परीक्षा को देने आ रहे थे। इन लोगों के पास से ही पेपर लीक का पता लगा।

जो पेपर इनके पास था, उसे जब ओरिजिनल से मिलाया गया तो वह मैच कर गया। जिसके बाद जब बात राजस्थान लोकसेवा आयोग यानी RPSC तक गई तो पेपर को कैंसिल करने का एलान किया गया। 

सांसद ने सरकार पर साधा निशाना

अब राजस्थान पुलिस की ओर से मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरा है।

कहा कि पेपर लीक होना यहां आम बात हो गई है। इस भ्रष्टाचार का कारण भी सरकार की कुछ लोगों को शह है। क्या सीएम ये बता सकते हैं कि कब ये पेपर लीक होने बंद होंगे।

इससे पहले पिछले माह भी ऐसा हुआ था, जब वन रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।