home page

Indian Airforce Recruitment 2022: इंडियन एयरफोर्स में निकली बंपर वेंकेंसी, नोटिफिकेशन के इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट करें अप्लाई

Indian Airforce में भर्ती होने के चाह्वानों के लिए शानदार मौका आया है।

 | 
air

Newz Funda, New Delhi Indian Airforce की ओर से Notification निकाला गया है। जिसके तहत बंपर पदों पर भर्ती की जानी है।

आप भी इसके लिए जल्द अप्लाई कर सकते हैं। आगे इस खबर में आपको शानदार जानकारी हम दे रहे हैं। बता दें कि इंडियन एयर फोर्स (IAF) में अग्निवीरवायु के पदों के लिए वेकेंसी निकली है।

जिसके लिए 07 नवंबर को आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह सब इंटेक 01/2023 के तहत ऑनलाइन होगा। जिसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए यह प्रक्रिया है। जिसके लिए 23 नवंबर 2022 तक आवेदन किया जाना है। इसके लिए agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन सुविधा दी गई है।

आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु भर्ती के लिए उम्मीदवारों से अप्लाई करने को कहा गया है।

वे COBSE सदस्य के रूप में मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ 12वीं होने चाहिए। इसके अलावा 50 प्रतिशत नंबरों की शर्त रखी गई है।

अंग्रेजी में भी 50 फीसदी नंबर जरूरी हैं। इसके अलावा 50 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स भी जरूरी है।

नहीं होने पर गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो साल का वोकेशनल कोर्स भी 50 फीसदी नंबरों संग मान्य होगा, लेकिन अंग्रेजी में 50 फीसदी नंबर चाहिए। 

ये है नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक
https://agnipathvayu.cdac.in/AV/img/upcoming/AGNIVEER_VAYU_01-2023.pdf 

चयन के लिए ऑनलाइन टेस्ट (फेज-1  और 2) लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को चयन के बाद बाई मेल फेज-I टेस्ट के लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे।

मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद 31 मई 2023 को सभी एएससी और वेब पोर्टल पर इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए https://agnipathvayu.cdac.in पर लिंक दिया जाएगा।

अग्निवीरवायु को 30 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। और सालाना इन्क्रीमेंट भी होगा।

उम्मीदवार https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, यह सुविधा दी गई है। परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपये लिए जाएंगे।