home page

Business Idea: मिट्टी का ये बिजनेस देगा आपको 12 लाख की सलाना कमाई, 2 लाख में 100 गज जमीन पर शुरू करें ये काम

बिजनेस को शुरू करने की हम बात कर रहे है मानों आपको राख से पैसे कमाने होगे। इस बिजनेस में इंवेस्टमेंट कम है और मनुाफा अधिक...

 | 
fly ash

Newz Funda, New Delhi नया बिजनेस शुरू करने की सोच में उलझे लोगों के लिए हम एक टाॅप क्लास बिजनेस आईडिया लेकर आए है। पैसे होने के बावजूद भी अगर उसे आप सही जगह इंवेस्ट नहीं कर पा रहे है तो ये खास बिजनेस आईडिया सिर्फ आपके लिए ही है।

ये एक ऐसा बिजनेस आईडिया है, जो आपकों सलाना लाखों रूपये की कमाई देगा। ये बिजनेस ऐसा है कि किसी भी मौसम और स्थिति में बंद नहीं होगा। ये बिजनेस है फ्लाई ऐश से बनी ब्रिक्स का यानि की राख से बनी ईंटों का।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए निवेश बहुत कम हैं। लेकिन इससे होने वाली कमाई बहुत ही तगड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि ऐश ब्रिक्स का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको क्या करना चाहिए और इससे आपको कितना मुनाफा हो सकता है। 

फ्लाई ऐश से ब्रिक्स का  बिजनेस है क्या

फ्लाई ऐश से ब्रिक्स बनाने का काम अब एक बिजनेस का रूप ले चुका है। अब घर और इमारतों का निर्माण इसी से हो रहा है। फ्लाई ऐश से मजबूत ईंटे बनाई जाती है। जिससे अब आम बोल चाल की भाषा में सीमेंट से बनाई जाने वाली ईंट भी कहा जाता है।

फ्लाई ऐश बिजली संयंत्रों से निकलने वाली राख होती है, जिसमें सीमेंट और स्टोन डस्ट को मिलाकर ईंटों का रूप दे दिया जाता है। ऐसे में इसमें प्रयोग होने वाली मटीरियल की लागत कम होती है। जिससे ईंटों के निर्माण में लागत कम आती है और इसका भाव तेज होता है क्योंकि यह आम ईंट से मजबूत और साइज में बड़ी होती है। 

बिजनेस को शुरू करने के लिए चाहिए 100 गज जमीन और 2 लाख रूपये

फ्लाई ऐश से बनने वाली ईंटों को एक प्लाॅट में तैयार किया जाता है। ऐसे में आपको 100 गज का प्लाॅट चाहिए होगा। जिसकी चारदीवारी के अंदर आप ये काम कर सके। काम को शुरू करने क लिए आपको 2 लाख का निवेश करना होगा।

जिससे आप कच्चा माल यानि सीमेंट, स्टाॅन डस्ट और खाचें पर खर्च करने होगे। फ्लाई से ईंटे बनाने के लिए 5 से 10 मजदूरों की जरूरत पड़ेगी। जिससे हर रोज करीब 4 हजार ईंटें बनकर बेचने के लिए तैयार होगी और आपका पहले दिन से ही बिजनेस शुरू होगा। 

सेल के अनुसार होगी हर माह लाख रुपये की कमाई

काम शुरू करने के बाद आप हर माह औसतन 1 लाख ईंटे को बेचने के लिए तैयार कर लेगे। ईंटों को सूखने में कुछ एक दिन का समय लगता है। शुरूआती 1-2 महीने आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा।

जिसके बाद से अगर आप 1 माह में 1 लाख तक की कमाई कर सकते है। बाजार में इस ईंट का रेट 6 से 7 रूपये का मिलता है। अगर आप मार्जन लगाए तो 1 से डेढ़ रूपये का मिलता है। अब इस बिजनेस के लिए हर कोई कोशिश कर रहा है। इसलिए आपकों इस काम के लिए जल्दी करनी चाहिए।