home page

क्या हैं सुबह उठते ही कॉफी पीने के नुकसान, डॉक्टर की सलाह सेहत को हो सकता है खतरा

बिस्तर से उठते ही कॉफी मिल जाए तो क्या मजा है। लेकिन ये मजा आपके लिए सजा बन सकता है। डॉक्टर माइकल मोस्ले बता रहे हैं क्यों नही पीनी चाहिए बिस्तर से उठते ही कॉफी.....

 | 
coffe

Newz Funda, New Delhi ज्यातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप गरमा गरम कॉफी से करना पसंद करते है। लोग कॉफी पीते ही एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करने लगते हैं। कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन खून में मिल कर ब्रेन की थकावट को दूर करता है। 

लेकिन डॉक्टर माइकल का कहना है कि लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए. अगर आप सुबह उठकर कॉफी पीते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकती है। जिसके कारण कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है जिनमें से एक है डायबिटीज

कैफीन का काम

डॉ. बताते है कि जागने से पहले आपका शरीर आपको दिन भर एक्टिव रखने के लिए तनाव हार्मोन रिलीज करता है। इस समय अगर आप कॉफी का सेवन करते है तो यह खतरनाक हो सकता है,

क्योंकि इस समय पहले से हा ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा हुआ होता है और कॉफी के सेवन से इसे किक मिल जाती है वैसे ऐसा बिना दूध वाली ब्लैक कॉफी पीने वालों को भी होता है। इसके कारण ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ सकती है।

डॉ बताते है कि सुबह उठने से एक घंटे बाद ही कॉफी का सेवन ठीक रहता है। इस तरीके से ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। कई लोगों में देखने को मिला है कि अगर वे खाना खाने के बाद तेजी से चलते फिरते है तो उनका शुगर लेवल ठीक रहता है। 

क्योंकि चलने से मसल्स एक्स्ट्रा चीनी का उपयोग कर लेते है। ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है वरना धमनियों को नुकसान हो सकता है।

भारत में डायबिटीज के मरीज

भारत में 10 करोड़ लोग डायबिटीज,13 करोड़ 60 लाख प्री-डायबिटीज और 31.5 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं। और बहुत सारे लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं है। डॉ.बताते हैं कि युके में सात मिलियन लोगो को ब्लड प्रेशर की बीमारी है।

भले ही आपको पता न हो लेकिन टाइप 2 डायबिटीज से पहले केवल प्रीडायबिटीज होने से भी आपकी असामयिक मृत्यु का जोखिम 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ जाता है.