home page

Summer Food: गर्मियों में शरीर को ठंडक देते है ये 4 तरह के पत्ते, जाने इसे कैसे करें डाइट में शामिल

गर्म मौसम में हरी सब्जियां शरीर को ठंडा रखने में जबरदस्त काम करती है। साथ ही ये पत्ते गर्म लू से बचा जा सकता है। बस इससे आपको अपनी डेली डाइट में शामिल करने की जरूरत है।

 | 
health

Newz Funda, New Delhi गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में गर्म लू से बचे रहना बहुत मुश्किल होता है। खासकर गर्मियों में दोपहर के समय चलने वाली लू  स्कीन को जला देती है।

इसी के साथ ही डिहाइड्रेशनए स्किन बर्नए पेट में दर्द, चक्कर आना और बेहोशी समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। गर्मी के इस मौसम में खासतौर पर अपने खाने पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है।

हमे अपने डेली रूटीन में उन चीजों को शामिल करने की कोशिश की जानी चाहिए जो शरीर ठंडा रखने में मदद करती है। साथ ही खाने वाले फूड से बॉडी का हाइड्रेटेड रहना और गर्मी की मार से बचा जा सके। यहां ऐसे ही कुछ पत्तों के बारे में बताने जा रहे है। जिनका सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में बेहद असरदार होता है।

Kisi ka bhai kisi ki jaan movie review In hindi: किसी का भाई किसी की जान फिल्म का रिव्यू

गर्मियों में ठंडक देने के लिए पत्ते 

पुदीना के पत्ते

गर्मियों में सबसे ठंडे पत्तों में पुदीना का जिक्र होता है। पुदीना में पाए जाने वाले कूलिंग गुण शरीर को तरोताजा रखते हैं और लू से बचाते है। पुदीना के पत्ते सेवन करने से शरीर डिटॉक्सिफाई भी होता है और शरीर से गंदे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।

जिससे आपके स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार होता है। पुदीना के पत्तों का सेवन करने के लिए आप इससे सलाद में डालकर खा सकते हैं। साथ ही पुदीना का पानी बनाकर पी सकते हैं या फिर स्मूदी और जूस आदि में पुदीना डाल सकते है। 

धनिया

धनिया भी  शरीर को ठंडा रखने में असरदार है। धनिया वैसे तो घर में बनने वाली हर सब्जी में डाला जाता है। जिससे सब्जी  का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता हैं। धनिया असल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाए रखता है।

हम धनिया की चटनीए धनिया का पानीए सब्जी और सलाद में धनिया  डालकर खाया जा सकता है। अगर आप इसे सब्जी में हर रोज लें रहे है तो ये आपको जबरदस्त रिजल्ट देगा। 

तुलसी 

तुलसी में औषधि गुणों के चलते इसे आयुर्वेद में बहुत महत्तव दिया गया है। तुलसी सिर्फ खांसी या जुकाम ही नहीं बल्कि गर्मी की मार से बचने के लिए भी तुलसी  का सेवन किया जा सकता है। तुलसी के गुण शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करते हैं। साथ ही शरीर को ठंडा रखने में मददगार हैं। अन्य पत्तों की तरह ही इसका सेवन किया जा सकता है। 

पालक

गर्मियों में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक खूब बिकती है। इसे गर्मियों में खाने के ढेरों फायदें हैं जिनमें से सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि पालक के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है।

साथ ही यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। रसोई में आप इसे परांठा बनानेए दाल में या फिर सलाद और जूस में डालकर खा या पी सकते हैं।