कैसे घटाएं महिलाएं अपना वजन, जानें ये खास टिप्स

How women can reduce their weight, know these special tips

Read More

पर्याप्त पानी पीएं

वजन घटाने को बढ़ावा देने के लिए अधिक पानी पीना एक आसान और प्रभावी तरीका है। औंस (500 मिली) पानी पीने से 30-40 मिनट के बाद 30% तक बर्न हुई कैलोरी की संख्या में वृद्धि हुई।

Read More

फाइबर और प्रोटीन लें

अपने आहार में अधिक फाइबर शामिल करने पर लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस करा सकते हैं। इससे जुड़े एक रिसर्च की मानें, तो फाइबर के सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Read More

ग्रीन टी

ग्रीन टी महिलाओं का वजन घटाने में मदद कर सकती है। दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन का स्तर कम होता है, लेकिन इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है।

Read More

व्यायाम और योग

महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय में व्यायाम और योग भी शामिल है। नियमित रूप से व्यायाम या योग करने से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।

Read More

नियमित स्लीप शेड्यूल

वजन कम करने के लिए पर्याप्त नींद लेना उतना ही आवश्यक है जितना कि आहार और व्यायाम। कई अध्ययनों ने नींद की कमी को शरीर के वजन और घ्रेलिन लेवल में वृद्धि का कारण बताया है।

Read More

ब्रेकफास्ट स्किप न करें

सुबह हाई प्रोटीन युक्त हेल्दी ब्रेकफास्ट करने पर भूख को बढ़ाने वाले हार्मोन के स्तर को कम किया जा सकता है। इससे भूख को नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है,

Read More

फ़ूड जर्नल बनाए

अपने लिए फ़ूड जर्नल बनाए और उसी के अनुसार आहार विकल्प का चयन करें। इससे कैलोरी काउंट करना भी आसान हो जाता है, जो वेट मैनजमेंट के लिए प्रभावी हो सकता है।

Read More

तनाव को कम करें

तनाव बढ़ने पर समय के साथ वजन बढ़ने का जोखिम बना रहता है। तनाव के कारण खाने के पैटर्न में भी बदलाव हो सकता है और अधिक खाने की समस्या हो सकती है। जिससे वजन बढ़ सकता है।

Read more

छोटे प्लेट में खाएं

अपने दैनिक आहार के लिए छोटे प्लेट का उपयोग करना वजन घटाने के लिए मददगार हो सकता है। छोटे प्लेट में खाने से डाइट की मात्रा को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

Read More

प्रोसेस्ड फ़ूड लेने से बचें

वजन कम करने के लिए प्रोसेस्ड फ़ूड के सेवन से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड फ़ूड को पचने में समय लगता है और ये कैलोरीज से भरपूर होते हैं, जो वजन बढ़ा सकता है। इसलिए, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो फ़ास्ट फ़ूड से दूर रहें।

Read More