home page

Holi Celebration Tips: होली खेलने के लिए रंगों का करे सही से चयन, खराब रंग कर सकते है स्किन को खराब

होली का त्यौहार होली के रंगों के बगैर अधूरा सा लगता हैं। मगर होली के रंग कई बार इतने गहरे होते हैं कि इनके प्रभाव से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
 | 
holi 2023

Newz Funda, New Delhi होली नजदीक आने के साथ ही लोग इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। रंगों और उंमगों का त्योहार है होली, जो भारतवर्ष में अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। भारत में इस त्यौहार को बहुत ही खुशी के साथ सेलिब्रेट किया जाता है

रंगों का जिक्र आते ही मन में कई तस्वीरें आने लगती है। पर होली का त्यौहार होली के रंगों के बगैर अधूरा सा लगता हैं। मगर होली के रंग कई बार इतने गहरे होते हैं कि इनके प्रभाव से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।  

आप भले बाजार से हर्बल कलर ले आएं लेकिन लोग मना करने पर भी आर्टिफिशियल कलर लगा देते हैं। इन कलर्स में ऐसे केमिकल्स मिले होते हैं जिससे स्किन पर रैशेज होने का खतरा होता है।

होली का रंग बहुत जल्द त्वचा से हटता नहीं है और इसके दुष्प्रभाव से स्किन में ड्राई स्किन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। युवा और बच्चों में एक दूसरे को गुलाल सहित पक्के रंग लगाने का क्रेज रहता है। इसका स्कीन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

होली पर इन बातों का रखें ध्यान 

- होली के दिन रंग खेलने से पहले स्किन पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाते हैं। लेकिन यह तरीका सही नहीं है क्योंकि रंग लगने पर स्किन सुरक्षित नहीं रह पाती। यह तब कारगर होता है जब पर्व से दो-तीन पहले से टोनर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल शुरू किया जाए।

- होली खेलने जाने से पहले त्वचा पर अच्छे से तेल या घी की मसाज कर लें। ताकि आपकी त्वचा पर दुष्प्रभाव न पड़े और रंग आपकी स्किन पर न चिपके।

- ऐसा रंग छुड़ाने के लिए बेसन और दही मिक्स करके लगाएं। साथ ही बेसन में तेल मिलाकर भी शरीर पर अच्छी तरह से मसाज कर सकते हैं। इससे आपका रंग आसानी से निकल जाएगा।

- नीम का पत्त्यिों का उपयोग भी कई तरह से किया जाता है। इसका फेसपैक आपकी त्वचा पर रंगों से होने वाली एलर्जी से आपको बचाएगा।

- ऐलोवेरा जेल को आप सीधे फेस पर लगा सकते हैं या इसकी आइस क्यूब भी बनाकर लगा सकते हैं। लगाने के 10 मिनट बाद चेहरा धो लीजिए।

होंठों पर लगाएं पेट्रोलियम जेली

होली में सबसे ज्यादा रंग चेहरे पर ही लगता है। होंठ भी इससे बच नहीं पाते। रंगों में केमिकल्स होने के कारण होंठ फट जाते हैं। ऐसे में पहले से होंंठों पर पेट्रोलियम जेली लगाना बेहतर होता है।

बादाम का तेल स्किन पर लगाएं

रंग खेलने से पहले स्किन पर बादाम का तेल लगाएं। जब स्किन पर यह तेल लगाते हैं तो इससे मॉइस्चराइजर की एक परत चढ़ जाती है। इससे स्किन पोर्स को नमी मिलती है तेल इसे काफी देर तक बनाए रखता है।

ऐसी ही मजेदार टिप्स पाने के लिए Newz Funda साइट पर बने रहें.  उम्मीद करते हैं कि आपके लिए हमारी यह जानकारी उपयोगी रही होगी.