home page

Drinking Milk Before Bed: भूलकर भी सोने से पहले न पिएं दूध, हो सकते है ये नुकसान

Drinking Milk Before Bed: दूध को पूरा मील कहा जाता है। इसमें कई विटामिन और पोषक तत्त्व पाए जाते है। जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
 | 
asdsad

Newz Funda, New Delhi कहा जाता है कि दूध एक पूरा मील होता है इसमें पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्त्व हमारे लिए बहुत जरूरी होते हैं। यह बालों को मजबूत और मासपेशियों  को हेल्दी बनाने का काम करता है। दूध खुद ही एक पूर्ण आहार है।

यह पोषक तत्त्वों का भड़ार माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि रात के समय सोने से पहले दूध पीना नुकसान दायक हो सकता है। हमने अक्सर देखा है कि बहुत सारे लोग होते है जिन्हे रात को सोते समय दूध पीने की आदत होती है। उन्हे लगता है कि इससे वे सेहतमंद बनेंगे और उन्हें अच्छी नींद आयेगी। 

इन सब चीजों के अलावा और बहुत सारे कारणों से रात को दूध पीना अच्छा माना जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि रात के समय दूध पीना जितना लाभदायक है उससे कहीं अधिक नुकसान दायक है।

क्या है रात को दूध पीने के नुकसान

कुछ लोगो को सोने से पहले दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोग जिनको लैक्टोज इंटोलेरेंस की प्रॉबलम है उनके दूध को डाइजेस्ट करने में काफी समस्या आती है। क्योंकि उनका पाचन ठीक नही होता और उनको पेट में गैस बनने की समस्या होती है।

रात में दूध पीने के नुकसान

नींद न आना

कुछ ऐसे लोग होते है जिन्हें रात को दूध पीने से अच्छी नींद आती है लेकिन वहीं कुछ लोगो पर रात को दूध का सेवन बुरा प्रभाव डाल सकता है। दूध में लैक्टोज भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो लोगो के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

उनके पाचन में गड़बड़ हो सकती है या फिर उनको गैस की परेशानी हो सकती है। और इस वजह से रात को नींद लेना मुशकिल हो जाता है। 

एसिड रिफ्लक्स

बहुत सारे लोगो को रात में दूध पीने से एसिड रिफ्लक्स और जलन का सामना करना पड़ सकता है इस वजह से उनकी नींद में भी खलल पड़ सकता है।

वजन का बढ़ना

दूध में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी होती है,रात में इसका सेवन करने से वजन बढ़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

एलर्जी

रात को सोते समय दूध का सेवन एलर्जीक रिएक्शन पैदा कर सकता है। इससे पित, खुजली और कभी-कभी सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।

बलगम

जिन लोगो को जुकाम और नाक बंद की समस्या अधिक रहती है उन लोगो के लिए रात के समय दूध का सेवन बलगम का कारण बन सकता है।