home page

ठंड के मौसम में सेहत के लिए वरदान है खजूर, खाने से अस्थमा जैसी बीमारियां होंगी दूर

रोजाना सिर्फ 2 खजूर भी खाते हैं, तो भी सेहत के लिए ये काफी फायदेमंद होता है
 
 | 
खजूर

Newz Funda, New Delhi  सर्दियों का मौसम पूरे चरम पर है। ठंड के मौसम में सिर्फ शरीर को गर्म कपड़ो से ढक के रखना ही काफी नही होता, इसके लिए आपको अंदर से भी शरीर को गर्म रखना जरूरी होता है।

सर्दी के मौसम में ऐसी बहुत सी चीजें हमारे पास मौजूद होती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हैं और हमें अंदर से गर्म और स्ट्रांग बनाती है। ऐसे में खजूर ऐसी चीज़ है, जो आपकी मदद कर सकती है। बीते कुछ सालों में खजूर की मांग बढ़ती ही जा रही है।

दुनिया के कई ट्रॉपिकल क्षेत्रों में खजूर लगाया जाता है। खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खजूर फाइबर से भरपूर होता है, जो कि शरीर को बीमारियों से बचाता है। यह हमारे दिमाग को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।  

खजूर की किस्में

खजूर दो तरह के होते हैं पहला नरम और गहरे भूरे रंग का खजूर, दूसरा सूखा खजूर, जिसे छुआरा भी कहा जाता है। लेकिन इसके दोनों ही रूप पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, बस फर्क यह है, आप दोनों में से कौन ज्यादा खाना पसंद करते है।

खजूर एनर्जी बूस्टर और विटामिन और मिनरल्स का एक पावर हाउस है, जो आपको अच्छे स्वास्थ्य को पुनः प्राप्त करने में मदद कर सकते है।

रोजाना खजूर की मात्रा

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना 2 खजूर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दोपहर के नाश्ते के रूप में खजूर खाना शरीर के लिए लाभदायक होता है। दुबले पतले लोग रात को घी के साथ खजूर का सेवन कर सकते है।

खजूर भिगोने के फायदे

खजूर को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद टैनिन या फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे पोषक तत्वों को आसानी से किया जा सकता है। भीगे हुए खजूर को हज़म करना आसान होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि "खजूर का पूरा मजा लेना हो और पोषक तत्व भरपूर लेने हो, तो खाने से 8-10 घंटे पहले उन्हें रात भर भिगो दें।"

भीगे खजूर खाने के हैं फायदे

- अस्थमा से राहत देता है।

- भीगे खजूर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

- हार्ट अटैक के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है।

- बीपी को मरीजों के लिए वरदान होता है।

- हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है।

- नियमित तौर पर भीगे खजूर खाते हैं, तो यौन शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है।

- एनीमिया के मरीजों के लिए भी ये काफी लाभकारी होता है।

- भीगे खजूर शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

- शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन होने पर इसे खाने से जल्द फायदा होता है।

- खजूर से बच्चों की इम्युनिटी सबसे ज्यादा बूस्ट होती है।