कब्ज से छुटकारा पाने के लिए Diet में शामिल करें ये चीजें, फौरन मिलेगी राहत
Constipation यानी कब्ज की बीमारी को भूल कर भी इग्नोर न करें। ये बेहत खतरनाक होती है।

Newz Funda, Health Desk आमतौर पर देखने में आता है व्यक्ति कब्ज जैसी समस्या से ग्रस्त रहता है। यानी वह ठीक से या तो शौच जा नहीं पाता या फिर पेट में अकड़न सी रहती है। जिसके कारण पेट पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता है।
बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण ये समस्या लोगों में घर करती जा रही है। कई बार यह सामान्य होती है, लेकिन अगर कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहे। यह खतरनाक हो सकती है। जिससे दूसरी बीमारियां हो सकती हैं।
इसके लिए तय नहीं है कि किसी उम्र में होती है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक में होती है। अगर मल त्याग करने में सप्ताह में तीन दिन दिक्कत आ रही है, तो समझ जाएं कि इलाज की जरूरत है।
फिर यह बीमारी आपको है। इससे न केवल पाचन तंत्र ही प्रभावित होता है, बल्कि दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। इस बीमारी के कारण पेट में दर्द रहना, गैस आदि के साथ ही दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।
कारण
डिहाईड्रेशन, फाइबर वाला भोजन न करना, कसरत न करना, दवाओं का ज्यादा यूज। इनसे पाचन में गड़बड़ी और आंत में दिक्कतें हो सकती हैं।
सेब का प्रयोग करने से इससे राहत मिलती है। सेब के छिलके से मल नरम होता है। क्योंकि यह घुलने या न घुलने वाले फाइबर का स्त्रोत है। इसके अलावा सूखे आलूबुखारा से भी राहत मिलती है।
लेकिन रात को सोने से पहले इसका यूज करना चाहिए। इसे जुस के रूप में भी पी सकते हैं। वहीं, आगे बात कर रहे हैं अलसी के बीज की। जिसमें काफी फाइबर होता है। दो चम्मच अलसी के बीज पिसे हुए लेने से दिक्कत से राहत मिलती है।
ये भी है फायदेमंद
इसके अलावा जैतून का तेल, एवोकाडो भी फायदेमंद है। नहीं तो मछलियां, नारियल, देसी घी, मेवा खाने से भी कब्ज दूर हो जाती है। इसके अलावा कब्ज के लिए सब्जियों का ज्यादा खाना भी रामबाण है। गोभी, पालक, ब्रोकोली का यूज कर सकते हैं।
कब्ज से हेल्थ बिगड़ने लगती है। जिससे गैस, पेट में दर्द, सिरदर्द जैसी दिक्कतें होती है। चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं और भूख कम लगती है। तनाव रहने लगता है।