home page

Sleeping का ये तरीका है सबसे खतरनाक, अच्छी नींद लेने के लिए करें ये कारगर उपाय

सोने का तरीका भी सेहत को तय करता है। आपको बेस्ट स्लीपिंग पोजिशंस के बारे में बता रहे हैं।

 | 
fd

Newz Funda, New Delhi लोगों को अकसर शिकायत रहती है कि अच्छी नींद नहीं आती।

आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसके बाद अच्छी नींद ली जा सकती है। अच्छी नींद भी अच्छी सेहत की पूरक है।

यह बात पूरी तरह सच है। वहीं, अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद तभी ली जा सकती है, जब आपको सोने का तरीका सही होगा।

किन पोजीशन में सोना सही रहता है और किन में नहीं, आपको जानने के लिए यह पूरी खबर रीड करनी चाहिए।

अकसर देखने में आया है कि काम या नौकरी की टेंशन में लोग थकान के बाद भी अच्छी नींद लेने से चुक जाते हैं।

बेड पर लेटने भर से काम नहीं चलता। अच्छी नींद लेने के लिए बेस्ट पोजीशन ही बेहतर होगी।

जो आपकी सेहत को भी ठीक रखेगी और अगले दिन आप काफी तरोताजा रहकर काम कर सकेंगे।

परेशानियों से बचने के लिए बेस्ट पोजीशन अपनाएंगे, तो अच्छी नींद आने से कोई नहीं रोक सकता है। 

कई लोग उल्टे लेटकर सोना पसंद करते हैं तो कई बिल्कुल सीधे होकर। कई लोग पेट के बल सोने को ज्यादा सही मानते हैं।

बता दें कि गलत तरीकों से सोने के कारण अच्छी नींद नहीं आती है। इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

सही पोजीशन में सोने से सेहत को खूब फायदा मिलता है। सही स्लीपिंग पोजिशन के बारे में आपको आगे जानकारी दे रहे हैं।

देखने में आया है कि कई लोग पेट के बल सोते हैं। उनका मानना होता है कि यही पोजीशन सबसे कारगर है।

लेकिन यह पोजीशन सही नहीं है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

यानी ब्लड फ्लो कम होना और स्पाइन में परेशानी जैसी दिक्कतें लोगों को आनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा बात करें तो आदमी को कमर दर्द और तंत्रिका से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ जाता है। 

बाईं ओर करवट लेकर सोना सही

सबसे जरूरी बात यह है कि आदमी को करवट लेकर सोना चाहिए। इससे शरीर के सभी अंगों में हलचल होगी।

न केवल स्पाइनल की परेशानी दूर होगी, बल्कि गर्दन, कंधों और पीठ को भी आराम मिलने से सेहत ठीक रहेगी।

बता दें कि इससे खून का प्रवाह सही रहेगा। बाईं ओर करवट लेकर सोना भी फायदेमंद माना गया है। 

कई लोग बेड पर पीठ के बल लेटते हैं। बता दें कि यह काफी सही पोजीशन है।

इससे कंधे, कमर और नाक के दर्द के अलावा कई परेशानियों के निजात मिलती है।

एसिड रिफलक्स जैसी बीमारी कभी पास नहीं आती। चिकित्सक भी सलाह देते हैं कि प्रेग्नेंट लड़कियों को इस पोजीशन में ही सोना चाहिए।

इसके बाद बता रहे हैं फेटल पोजिशन के बारे में। इसे भी सही और सेफ माना गया है।

इस पोजीशन में आदमी भ्रूण की तरह सोता है, जिससे पैरों और कमर के दर्द से निजात मिलती है।

नींद भी अच्छी आती है और खर्राटों में कमी से दूसरों की नींद में भी खलल नहीं पड़ता।