home page

दुनिया पर फिर मंडराया Corona का खतरा, चीन में रोज आ रहे 10 लाख केस; 5 हजार मर रहे

दुनिया एक बार फिर कोरोना की चपेट में है। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना यहां 10 लाख केस आ रहे हैं।

 | 
fads

Newz Funda, New Delhi चीन में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। एक डराने वाला अनुमान सामने आया है। जिसके अनुसार यहां पर रोजाना 10 लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, रोजाना 5 हजार लोगों की जान जा रही है।

ये दावा लंदन की एक कंपनी की ओर से किया गया है। जिसमें कहा गया है कि चीन के हालात खराब हो रहे हैं। अगर आंकड़ा ऐसे ही बढ़ता रहा तो जनवरी में रोजाना 37 लाख लोगों को कोरोना होना शुरू हो जाएगा।

मार्च तक प्रतिदिन का यह डाटा 42 लाख पहुंचने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, बुधवार को चीन के सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 10 मौतों और 2966 केसों का ही जिक्र किया गया है।

वहीं, लंदन की कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि चीन में लगभग कोरोना से 21 लाख मौतें हो सकती हैं। वहीं, जापान भी ओमिक्रॉन के कहर से अछूता नहीं है। यहां पिछले 8 महीने में 41 बच्चों की मौत का सच सामने आया है।

जिससे लोगों में डर का माहौल है। वहीं, बताया जा रहा है कि यहां कोरोना की आठवीं लहर आ गई है। ये भी कहा जा रहा है कि जितने लोग मर रहे हैं, उनमें से आधे पहले स्वस्थ रह चुके हैं। 

चीन के अस्पतालों में बिगड़ रहे हालात

वहीं, चीन के अस्पतालों में बेडों की संख्या निरंतर कम हो रही है। बता दें कि सरकार की ओऱ से भी म्यांमार से सटे रुइली शहर में सीमा को सील कर फैंसिंग लगा दी गई है। यहां से आने-जाने को लेकर भी सख्ती कर दी गई है।

वहीं, रूस से सटे हीये शहर को लेकर भी पेट्रोलिंग तेज की गई है। दूसरे देश से आने वालों की जानकारी देने पर 15 लाख तक का इनाम रखा गया है। वहीं, बाहर से लौटने वालों पर भी तेजी दिखाई जा रही है।

उधर, अमेरिका में भी यही हाल है। यहां पर पॉजीटिव लोगों का आंकड़ा 10 करोड़ की संख्या को पार कर गया है। जो नए मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 70 फीसदी लोग बीएफ 7 का शिकार बताए जा रहे हैं।