home page

Corona के कारण बिगड़ने लगे चीन के हालात, जापान और अमेरिका में भी स्थिति ठीक नहीं; जानिए भारत के हालात

Corona के कारण एक बार फिर चीन के हालात बिगड़ने लगे हैं। लगातार स्थिति खराब होती जा रही है।

 | 
fdas

Newz Funda, New Delhi corona के cases बढ़ने के कारण एक बार फिर china में हालात खराब होने लगे हैं। इससे पहले Corona virus ने लोगों को काफी परेशान किया था।

बता दें कि कोरोना के कारण चीन ही नहीं, जापान और अमेरिका में भी अब मामले बढ़ने लगे हैं। जिसके कारण दुनिया की भी चिंता बढ़ती जा रही है। एक बार फिर से दुनिया के सामने कोरोना यानी Covid-19 चुनौती देने लगा है।

जिसका कारण चीन में लगातार अस्पतालों में बिगड़ रहे हालात हैं। आपको बता दें कि यहां पर बेड और दवाइयों की लगातार कमी होती जा रही है। श्मशान घाटों में भी मुर्दों को जलाने के लिए जगह का टोटा होता जा रहा है।

यहां तक कि अब जापान (Japan) और अमेरिका (America) में भी स्थिति यही बताई जा रही है। जिसे भारत के लिए भी खतरा माना जा रहा है। 

सरकार की ओर से भी सख्ती बरतने के संकेत दिए गए हैं। अब जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका के हालात पर नजर रखी जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से भी आज यानी बुधवार (21 दिसंबर) को मामले में समीक्षा की जानी है। इसको लेकर सभी जरूरी एडवाइजरी भी जारी की गई है। सभी राज्यों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। 

सभी राज्य बरतें एहतियात

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस बारे में लेटर लिखे जाने की बात केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से की गई है। जिन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप पता लगाने को लेकर काम हो रहा है।

इसके साथ ही जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण और कोविड में व्यवहार आदि को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है। फिलहाल देश में लगभग 1200 मामले रोज सामने आ रहे हैं।

मंगलवार को चीन में 3 हजार, जापान में 1 लाख 85 हजार केस मिले हैं। 231 लोग मरे भी हैं। वहीं, अमेरिका में 20 हजार केस मिलने के साथ ही 117 लोगों की मौत की बात सामने आई है।