home page

दूध में ये चमत्कारी चीज मिलाकर पीने से रातों - रात बढ़ती है, Immunity

आयुर्वेद के विशेषज्ञों का मानना है, कि डिनर के बाद दूध पीने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है, अगर दूध में कुछ चीजों को मिलाकर पिया जाए तो शरीर को बीमारियों से बचाया जा सकता है।

 | 
दूध

Newz Funda, New Delhi  दूध हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग रात को सोते समय दूध पीते है, लेकिन क्या आप जानते हो, कि यदि दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिया जाए, तो ये शरीर को दुगनी मजबुती प्रदान करता है। 

दूध घी छोटे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। दूध और घी को सदियों से हमारे खाने का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। दूध में मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूती देते है। 

आयुर्वेद के विशेषज्ञों का मानना है, कि डिनर के बाद दूध पीने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। अगर दूध में कुछ चीजों को मिलाकर पिया जाए, तो कई चमत्कारी फायदे मिलते है। गुनगुने दूध में एक चम्मच घी डालकर पीने से हमारी हेल्थ अच्छी रहती है। दूध घी पीने से आप लंबी बीमारियों से छुटकारा पा कर जल्द ही तंदुरुस्त हो सकते है।

दूध- घी इम्यूनिटी बूस्ट

दूध और घी दोनों ही गुणों से भरपूर होते है, इसलिए इनका मिश्रण बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को रातो रात पावरफुल बनाने की क्षमता रखते है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर पीने से इम्यूनिटी बहुत ही तेजी से मजबूत होती है। 

इससे पाचन संबंधी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। दूध में मौजूद  प्रोटीन, फैट और ट्रिप्टोफैन नामक यौगिक हमारे शरीर में पहुंचकर सेरोटोनिन में बदल जाता है, जिससे हमारे शरीर की नसों को आराम मिलता है। 

रात के समय इसे पीने से हमारी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। घी में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा में पाए जाते है। दोनों को अच्छे से मिक्स करके पीने से अच्छी नींद आती है।

फायदे

- यदि आप सर्दी खांसी से परेशान है, तो दूध में घी मिलाकर पीने से जल्दी राहत मिलती है।
- यह आयुर्वेदिक नुस्खा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है और आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाता है।
- गर्म दूध में घी डालने से आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, जिससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है।
- इस मिक्सर में मौजूद एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करते है और आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।
- प्रेग्नेंट महिलाएं दूध में घी डालकर पिएंगी तो उनकी हेल्थ बेहतर रहेगी, इसके साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा।

निष्कर्ष

यदि आपको भी रोज़ रात को दूध पी कर सोने की आदत है, तो यह आयुर्वेदिक नुस्खा ट्राई कर सकते है। वैसे तो सभी उम्र के लोग दूध में मिलाकर पी सकते है, लेकिन जिन्हें किसी तरह की बीमारी है, वे ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहतमंद लोग तो इस नुस्खे को आसानी से अपना कर शरीर को बीमारियों से बचा सकते है।