home page

जिम में Exercise करते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगी Health से जुड़ी ये दिक्कतें

Heart attack की जिन लोगों को आशंका रहती है, उनके लिए काम की खबर से आपको रूबरू करवा रहे हैं। 
 | 
fsda

Newz Funda, New Delhi अकसर देखने में आया है कि Cardiac arrest की शिकायत कई बार gym में एक्सरसाइज करते समय भी हो जाती है। 

इसके लिए आपको सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। नहीं तो आपको कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस खबर में आपको कई प्रकार की बातें आगे बता रहे हैं।

कई बार तो यह जानलेवा भी साबित होती है। आपको बता दें कि हाल ही में टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का देहांत हो गया था।

वे सिर्फ 46 साल  के ही थे कि हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। यह सब 11 नवंबर को हुआ, जब वे सुबह वर्कआउट कर रहे थे।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां ब्रॉटडेड घोषित कर दिया गया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है।

इससे पहले राजू श्रीवास्तव को भी जिम में ही एक्सरसाइज करते समय इसी प्रकार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद क्या हुआ था, यह किसी से छिपा नहीं है।

आखिर ऐसा क्या होता है कि जिम में जाते ही इस तरह की दिक्कतें लोगों को होती हैं। शहरों में खासकर लोगों के जिम में जाकर वर्कआउट करने का ट्रेंड है।

एक्सरसाइज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आपको इसके बारे में बताते हैं। 

सबसे पहले बात करते हैं क्षमता की। दूसरों की देखादेखी करने के बजाय अपनी क्षमता के हिसाब से ही व्यायाम करना सही रहता है।

शारीरिक क्षमता से ज्‍यादा एक्सरसाइज कर लोगों बॉडी जल्दी बनाने की फिराक में रहते हैं। जिससे शरीर पर गलत असर पड़ता है।

देखने में आ रहा है कि अच्छे मसल्स की चाह में लोग स्टेरॉयड का प्रयोग कर रहे हैं। यह गलत है। डायटिशियन के हिसाब से ही सही डाइट लेंगे तो शरीर पर कोई गलत असर नहीं होगा।

धीरे-धीरे वजन या व्यायाम को लेकर अपनी पावर में इजाफा करें। एकदम से ज्यादा व्यायाम शरीर पर नकारात्मक असर डालता है। इससे बचाव करें।

खास बातों का रखें ध्यान

एक लक्ष्य का निर्धारण करके ही वेट उठाएं। यही सही रहेगा। अधिक वजन उठाने से परहेज करें।  

अधिक व्यायाम करने के बजाय चुस्त-दुरुस्त रहने की कोशिश ही करें। नहीं तो हृदय रोग का खतरा ज्यादा हो जाता है।

जितने लोग ज्‍यादातर डेस्क जॉब कर रहे हैं, उन्हें विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

ऐसे में हर 1 घंटे में उठें जरूर और कोशिश करें कि टहल लिया जाए। इससे सब कुछ सही रहेगा।

देखने में ये भी आया है कि कुछ लोग बॉडी बनाने के चक्कर में भारी वजन लेकर व्यायाम करते हैं। जो कतई सही नहीं है और कई प्रकार कि दिक्कतें इससे होती हैं।