home page

कर्नाटक, मुंबई से दिल्ली AIIMS तक मास्क पहनना जरूरी, सरकार की एडवाइजरी देखने के लिए जरूर पढ़ें यह खबर

कोरोना को देखते हुए एक बार फिर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। हर किसी को यह पहनना जरूरी है।

 | 
fads

Newz Funda, New Delhi कोरोना की आशंका के बीच केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद फिर से राज्य सरकारें सक्रिय हो गई हैं। आपको बता दें कि अब हर जगह मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।

कर्नाटक, महाराष्ट्र के अलावा राजधानी दिल्ली में मास्क की वापसी देखी जा रही है। कर्नाटक में सरकार की ओर से खास अलर्ट जारी किया गया है।

कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए सरकार की ओर से आदेश दिए गए हैं कि कोरोना से बचाने के लिए मास्क जरूरी है। जिसके लिए सख्त निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।

वहीं, मुंबई में मुंबा देवी मंदिर के प्रबंधन की ओर से भी कहा गया है कि अब देवी के दर्शन करने के लिए मास्क भक्तों को पहनना होगा। सभी भक्तों से आदेशों के पालन की अपील की गई है।

वहीं, दूसरी सार्वजनिक जगहों पर भी ऐसा हो रहा है। वहीं, दिल्ली एम्स की ओर से भी ऐसी एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कोरोना की आशंका के बीच सभी आदेशों का पालन करने की अपील की गई है। 

लोगों को करना होगा आदेशों का पालन

स्टाफ को भी आदेशों का पालन करना होगा। वहीं, ये भी निर्देश जारी किया गया है कि अब 5 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। आदेशों का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में लोगों से अपील की गई है कि सावधानी बरतें। मास्क जरूर पहनें और बदल रहे मौसम के बीच अपना ध्यान रखते हुए कोविड को लेकर दी गई दवा लें।

केंद्र की ओर से बाहर से आने वाले लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाने के आदेश दिए गए हैं। 

इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहनें और भीड़ में जाने से बचें। कई और भी राज्यों में इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।