home page

ठंड में भूल से भी न करें इन चीजों का प्रयोग, एकदम ठीक हो जाएगा Uric Acid

यूरिक एसिड की समस्या अकसर ठंड के मौसम में सताती है। वो पांच चीजें बता रहे हैं, जो प्रयोग नहीं करनी चाहिए।

 | 
afds

Newz Funda, Health Desk ठंड के मौसम में दिक्कत रहती है यूरिक एसिड की। इसको कैसे control करें या Uric Acid बढ़ने के क्या कारण हैं, इसको आपको जानना जरूरी है। आगे खबर में इन्हीं चीजों का उल्लेख कर रहे हैं।

जिसके कारण सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है। इससे न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि दूसरी दिक्कतों से भी दो चार होना पड़ता है। अगर आपको भी इन समस्याओं से बचना है तो कुछ चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।  

समझिए, क्या होता है यूरिक एसिड

सबसे पहले बता दें कि यूरिक एसिड (Uric Acid) होता क्या है। यह शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ से बनने वाला अपशिष्ट होता है। जो पेशाब के साथ बाहर आता है।

लेकिन इसका लेवल जब हाई हो जाता है, तो किडनियां इसे बाहर नहीं निकाल पाती हैं। जिससे किडनी की पत्थरी या गाउट जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।  

अगर आपको दर्द या जकड़न जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो यह यूरिक एसिड हो सकता है। जिसके लिए खासकर आपको खाने-पीने की चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।

यानी कुछ चीजों से परहेज आदि करके हम इससे छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि कई ऐसी चीजें होती है, जिनको खाने से यह दिक्कत दोगुनी हो जाती है।  

इन चीजों से करें परहेज

यह ज्यादा होने पर, या जमा होने पर गठिया की तरह ही दर्दनाक होता है। कई बार यह छोटे-छोटे क्रिस्टल के रूप में होता है, जिससे ज्यादा दर्द होता है। अगर यही किडनी या दिल के पास पहुंच जाए तो यह सबसे गंभीर पोजीशन हो जाती है।

चीनी और दूसरे मीठे फलों से दूरी बनाकर रखें। इनमें इसकी मात्रा ज्यादा होती है। जबकि शराब या बीयर से भी बचकर रहें। इनसे भी ज्यादा दिक्कत यूरिक एसिड को लेकर होती है।  

वहीं, मीट और सीफूड से भी परहेज करें। या हफ्ते में आप इनका एक बार सेवन कर सकते हैं।

खासकर रेड मीट, ऑर्गन मीट, एंकोवी, मैकेरल से बिल्कुल ही बचकर रहें। सब्जियों में भी इसकी मात्रा होती है। बता दें कि शतावरी, पालक, फूलगोभी, मशरूम, हरी मटर का परहेज करें।